MP Rain Alert: रीवा, शहडोल बालाघाट समेत 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना, भोपाल में रिमझिम के आसार

MP Rain Alert: मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। शनिवार, 29 अगस्त को रीवा, सीधी, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी भोपाल में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बौछारें पड़ने की  संभावना है।

इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की और मध्यम बारिश के आसार हैं। हालांकि इन संभागों के जिलों में बादल छाए रहेंगे।

वहीं, जबलपुर, छिंदवाड़ा,  सिंगरौली, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मानसून ट्रफ एक्टिव, फिर भी बारिश के आसार कम

IMD भोपाल के मुताबिक, प्रदेश के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ एक्टिव है, लेकिन मध्यप्रदेश में इनका असर बहुत कम रहेगा। इस कारण से प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना कम है।

प्रदेश में सामान्य से 2.6 इंच कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक 683.9 मिमी यानी, 26.9 इंच बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, यह अब तक की सामान्य बारिश 29.5 इंच (750.9 मिमी) की तुलना में 2.6 इंच कम है। ओवरऑल बारिश की बात करें तो एमपी में 9 प्रतिशत कम पानी गिरा है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 6% और पश्चिमी हिस्से में औसत से 12% बारिश कम हुई है।

37 जिलों में 1% से 49% कम बारिश

प्रदेश के पूर्वी इलाके के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश में 19% तक की कमी देखी गई है। वहीं बालाघाट, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, डिंडौरी, निवाड़ी में बारिश में 1% से 49% तक की कमी आई है।

वहीं, पश्चिमी हिस्से में आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, खंडवा, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में औसत से 4% से 49% तक कम बारिश हुई है।

ग्वालियर-शहडोल समेत 18 जिलों में ज्यादा बारिश 

 IMD के अनुसार, अनूपपुर, छतरपुर, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़ और शिवपुरी में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

जुलाई-अगस्त में अच्छी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, जून में बारिश 14% कम हुई थी। लेकिन जुलाई के शुरुआती दिनों में तेज बारिश ने इसे बढ़ा दिया। इसके बाद मानसून बीच में दो बार रुका और कई दिनों तक बारिश नहीं हुई। आखिरी हफ्ते में फिर से एक मजबूत सिस्टम एक्टिव हो गया। फिर भी, बारिश 13 प्रतिशत कम रही। हालांकि, जुलाई का कोटा पूरा हो गया, लेकिन जून की कमी पूरी नहीं हो सकी।

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

29 अगस्त

 रीवा, सीधी, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश की संभावना है, जबकि भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की-मध्यम बारिश के आसार हैं।

30 अगस्त

सीधी, सिंगरौली, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है।

31 अगस्त

सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, उमरिया, शहडोल और बालाघाट में भारी बारिश के आसार हैं, जबकि भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सिंगरौली, मैहर, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की-मध्यम बारिश का अनुमान है।

1 सितंबर

सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, मऊगंज, मैहर, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें:Rajgarh Bus Accident: राजगढ़ में ब्रिज के सेफ्टी वॉल से टकराई बस, चार लोगों की मौत, मरने वालों में ड्राइवर और साइबर इंस्पेक्टर भी शामिल