MP: शिवपुरी में चलती ट्रेन में चढ़ने लगी महिला, पैर फिसलते ही प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसी... RPF जवान ने बचाई जान

MP: शिवपुरी में चलती ट्रेन में चढ़ने लगी महिला, पैर फिसलते ही प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसी... RPF जवान ने बचाई जान

महिला को बचाता आरपीएफ जवान

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर एक महिला अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई. दरअसल, महिला चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो ट्रेन की चपेट में आ गई. हालांकि, मौके पर मौजूद एएसआई ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बचा लिया, जिसे बड़ा हादसा होते-होते टल गया. महिला अपने भाई को राखी बांधने आई थी. महिला भुजरिया पर्व के अवसर पर शनिवार को घर लौटते समय चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास कर रही थी. इस दौरान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई.

जानकारी के मुताबिक, अशोकनगर जाने के लिए स्टेशन पहुंची 36 वर्षीय एक महिला ने स्टेशन से रवाना हो रही चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने खतरनाक गैप में फंसकर घिसटने लगी. इस दौरान वहां मौजूद एक एएसआई ने उसकी जान बचाई, जिससे हादसा टल गया.

आरपीएफ के जवान ने बचाई जान

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार को 36 वर्षीय महिला अशोकनगर जाने के लिए शिवपुरी स्टेशन पहुंची थी. स्टेशन से रवाना हो रही चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास के दौरान उसका पैर फिसल गया. महिला अनियंत्रित होकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने खतरनाक गैप में फंसकर घिसटने लगी. उसी दौरान प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) वीरेंद्र कुमार तिवारी ने त्वरित तत्परता दिखाई. उन्होंने बिना एक पल गंवाए दौड़कर महिला को खींच लिया और उसे ट्रेन के पहियों के नीचे आने से बचा लिया.

​यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में दर्ज हो गई, जिसका वीडियो रविवार को सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से चलती ट्रेन में न चढ़ने और समय पर स्टेशन पहुंचने की अपील की है. वहीं स्थानीय लोगों और यात्रियों ने RPF जवान के इस साहस की जमकर सराहना की है.

ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसी महिला

एएसआई वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि उन्हें पहले ही आशंका हो गई थी कि महिला चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही है. इसी वजह से वह पहले से उसकी ओर बढ़ रहे थे. महिला के प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसते ही उन्होंने तत्काल उसे पकड़ लिया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरपीएफ एएसआई की तत्परता और बहादुरी की सराहना की जा रही है. एएसआई तिवारी ने यात्रियों से अपील की है कि कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.

यतीश प्रधान

यतीश प्रधान

google button