MP Sahayak Aabkari Adhikari Transfer: सागर में जहरीली शराब कांड के बाद 2 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें लिस्ट

MP Sahayak Aabkari Adhikari Transfer:मध्यप्रदेश के सागर में हुए जहरीली शराब कांड (Sagar Sharab Death Case) के बाद 2 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों (Assistant District Excise Officer Transfer) के ट्रांसफर किए गए हैं। आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने आदेश जारी किया है।

ट्रांसफर ऑर्डर

MP Sahayak Aabkari Adhikari Transfer list

रामकुमार सूत्रकार

सागर (Sagar) के सहायक जिला आबकारी अधिकारी रामकुमार सूत्रकार को विदेशी मदिरा भांडागार का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

मंजूषा सोनी

सागर में विदेशी मदिरा भांडागार की प्रभारी अधिकारी मंजूषा सोनी को कार्यालय संभागीय फ्लाइंग स्क्वॉड, सागर संभाग में भेजा गया है।

जहरीली शराब ने छीनी जिंदगी

सागर (Sagar) के बंडा में जहरीली शराब से अब तक 28 लोगों की मौत (Sagar Sharab Death Case Update) की जानकारी सामने आई है। हालांकि प्रशासन ने फिलहाल 24 लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई प्रभावित मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: एमपी पुलिस में 11 डीएसपी को अस्थायी पदोन्नति, गृह विभाग का आदेश जारी, 11 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को अस्थायी रूप से एडिशनल एसपी पद पर पदस्थ किया

राहुल गांधी ने मप्र सरकार पर साधा निशाना

भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार वाले राज्य मध्यप्रदेश में शासन नाम की कोई चीज़ बची ही नहीं।

जहरीली शराब ने प्रदेश के सागर में अनेक लोगों की जान लेकर उन सभी घरों में मातम पहुंचा दिया है। मगर पूरे मध्यप्रदेश को पता है आगे क्या होगा - कुछ गिरफ्तारियां होंगी, कुछ अधिकारी सस्पेंड होंगे,… https://t.co/Hy3ZuT3jEM

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 8, 2026

विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सागर शराब कांड पर मप्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने 'X' पोस्ट करके मध्यप्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ऐसे हादसों के बाद कुछ गिरफ्तारियां, अधिकारियों पर निलंबन और जांच की घोषणाएं होती हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलता। उन्होंने जहरीली शराब से प्रभावित परिवारों के प्रति चिंता जताते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें: MP Docters Interns Stipend Hike: इंटर्न डॉक्टर्स के स्टाइपेंड को लेकर डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान, बढ़ाया जाएगा 50% स्टाइपेंड

लेखक