Mushtaq Khan Age: 56 या 75, कितने साल के थे मुश्ताक खान? उम्र का कंफ्यूजन हुआ दूर, बेटे ने खुद बताया सच

Mushtaq Khan Real Age: हिंदी सिनेमा के दिग्गज कैरेक्टर एक्टर मुश्ताक खान के निधन के बाद से जहां पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस गहरे शोक में थे, वहीं दूसरी तरफ इंटरनेट और सोशल मीडिया पर उनकी उम्र को लेकर एक अजीबोगरीब असमंजस की स्थिति बन गई थी. कई जगह उनकी उम्र महज 56 साल बताई जा रही थी, जिसे लेकर उनके चाहने वाले और सिनेमा प्रेमी काफी हैरान थे. हालांकि, अब एक्टर के बेटे मोहसिन खान ने खुद सामने आकर इस पूरे कन्फ्यूजन पर विराम लगा दिया है और अपने पिता की सही उम्र शेयर की है.

दरअसल, मुश्ताक खान के निधन की खबर आते ही कई डिजिटल पोर्टल्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी उम्र 56 वर्ष बताई जाने लगी थी. करीब 5 दशकों तक फिल्मों में सक्रिय रहे एक कलाकार की ये उम्र कई लोगों को चौंका रही थी.

TV9 ने पहले ही दी थी सही जानकारी

इस पूरे घटनाक्रम के बीच TV9 हिंदी ने शुरुआत में ही उनके बिजनेस मैनेजर शिवम और करीबी सूत्रों से संपर्क साधकर अपने पाठकों को सबसे पहले ये स्पष्ट जानकारी दी थी कि मुश्ताक खान की उम्र 56 साल नहीं, बल्कि 75 साल है. अब मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन खान ने भी एक बातचीत के दौरान अपने पिता की असली उम्र और जन्मतिथि की आधिकारिक पुष्टि कर दी है.

ये भी पढ़ें:

5 दशक का करियर, 500 फिल्में कैसे मध्य प्रदेश के मुश्ताक खान बॉलीवुड में छा गए?

जिस वेलकम फिल्म की वजह से जाने गए मुश्ताक खान, उसके लिए मिले थे बस 1 लाख रुपये! एक्स्ट्रा शूट का भी नहीं मिला था पैसा

मोहसिन खान ने एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को बताया, “उनकी उम्र 75 साल थी… उनका जन्म 25 नवंबर 1950 को हुआ था. वो 76 साल के होने वाले थे, लेकिन 75 की उम्र में 29 सितंबर को वो हमारे बीच नहीं रहे. उनका करियर बेहद शानदार रहा, जिसमें लगभग 500 फिल्में, कई हजार टीवी सीरियल्स के एपिसोड्स और हजारों स्टेज शोज़ शामिल हैं.” बेटे के इस बयान के बाद अब अभिनेता की उम्र को लेकर बना सारा कन्फ्यूजन पूरी तरह खत्म हो गया है.

आखिर कहां से शुरू हुआ था ये कन्फ्यूजन?

उम्र को लेकर पैदा हुए इस भ्रम की मुख्य वजह इंटरनेट और विकिपीडिया पर मौजूद गलत एंट्री बनी. विकिपीडिया एक ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी यूजर जानकारी को एडिट कर सकता है. अक्सर देखा गया है कि कई फिल्मी सितारों, राजनेताओं और चर्चित हस्तियों के पेजों पर सही सोर्स न होने के कारण गलत तारीखें या साल दर्ज हो जाती हैं. मुश्ताक खान के मामले में भी ऐसा ही हुआ. उनके प्रोफाइल पेज पर जन्म का साल गलत अपडेट था, जिसके चलते इंटरनेट पर ये जानकारी तेजी से फैल गई और कई लोगों ने बिना गहराई से जांचे उसी आंकड़े को सच मान लिया. ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई जाने-माने कलाकारों की उम्र और शुरुआती बैकग्राउंड को लेकर विकिपीडिया की गलत जानकारी के चलते भ्रम की स्थिति बन चुकी है.

करीब 5 दशकों का बेमिसाल सफर

मुश्ताक खान ने अपने लंबे करियर में 500 के करीब फिल्मों और अनगिनत टीवी सीरियल में काम किया. ‘आशिकी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘हम हैं राही प्यार के’ से लेकर ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके निभाए किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं. 75 साल की उम्र में उनका यूं चले जाना कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है, लेकिन उनका काम और उनकी सादगी हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेगी.

विकिपीडिया का वो ‘ओपन सोर्स’ खेल, जिसे सब सच मान लेते हैं

ये पहला मौका नहीं है जब विकिपीडिया की गलत जानकारी की वजह से किसी सेलिब्रिटी के साथ ऐसा हुआ हो. विकिपीडिया खुद अपने डिस्क्लेमर में ये साफ लिखता है कि ये एक ‘ओपन-एडिटेबल’ प्लेटफॉर्म है, जिसे कोई भी यूजर या पीआर एजेंसी अपनी मर्जी से एडिट कर सकती है. इसके पहले भी कई बड़े फिल्मी सितारों और टीवी एक्टर्स की जन्मतिथि, शादी की डेट और यहां तक कि उनके जिंदा होने या मरने तक की झूठी खबरें विकिपीडिया पर एडिट की जा चुकी हैं. कई टीवी अभिनेत्रियों की उम्र वहां 5 से 10 साल कम बताई गई है, ताकि उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलता रहे.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More

google button