MV Cape Dao Attack: ओमान के पास भारत आ रहे जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत

Updated: Wed, 23 Sep 2026 09:45 PM (IST)

जहाज MV Cape Dao पर हमला, प्रतीकात्मक तस्वीर, एएनआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

MV Cape Dao Attack: भारत की ओर आ रहे MV Cape Dao पर ओमान के पास हुए हमले ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि जहाज पर कई अन्य भारतीय भी सवार हैं. भारतीय दूतावास ओमान के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है.

MV Cape Dao Attack: ओमान के पास भारत की ओर आ रहे जहाज MV Cape Dao पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जहाज पर कई भारतीय नागरिक सवार थे. मस्कट स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और बाकी क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है.

भारतीय दूतावास ने मौत की पुष्टि की

मस्कट में भारतीय दूतावास ने बुधवार को बताया कि MV Cape Dao पर हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है. दूतावास ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताई है. भारतीय मिशन ने कहा कि वह ओमान के अधिकारियों और संबंधित RPSL एजेंसी के संपर्क में है. जहाज पर मौजूद दूसरे क्रू सदस्यों की सुरक्षा पर भी नजर रखी जा रही है.

यूनियन का दावा, जहाज पर दो टॉरपीडो लगे

Forward Seamen's Union of India यानी FSUI के मुताबिक जहाज पर दो टॉरपीडो से हमला किया गया. यूनियन ने दावा किया कि एक हमला जहाज के सी-डेक के रहने की जगह (Accommodation Area) के बाएं हिस्से में हुआ, जबकि दूसरा वार इंजन रूम के पास जहाज के पतवार पर हुआ.

होर्मुज के आसपास नाविकों की सुरक्षा पर चिंता

FSUI ने होर्मुज (Strait of Hormuz) और उसके आसपास काम कर रहे नागरिक नाविकों की सुरक्षा पर चिंता जताई है. यूनियन ने सुरक्षित समुद्री रास्ता सुनिश्चित करने और हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की है. भारतीय दूतावास फिलहाल ओमान के अधिकारियों के साथ संपर्क में है और बाकी क्रू सदस्यों की स्थिति पर नजर रख रहा है.

भारत ने हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने कहा कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमले गंभीर चिंता का विषय हैं. विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र में जल्द शांति बहाल हो सके. विदेश मंत्रालय ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों, नाविकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए. भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर बिना किसी रुकावट के जहाजों की आवाजाही और व्यापार बहाल करने की भी अपील की है.

Also Read: UN में ईरानी राष्ट्रपति ने क्यों दिखाई मृत बच्चों की तस्वीरें? कहा- जंग के मैदान से नहीं आएगी शांति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Tags