अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, फोटो शेयर कर लिखा- My Person
क्रिकेट
- Authored by: आदित्य साहू
- Updated Jul 26, 2026, 08:15 PM IST
Arshdeep Singh And Samreen Kaur Love: अर्शदीप सिंह और समरीन कौर को लेकर कयास IPL के दौरान ही शुरू हो गए थे। धर्मशाला में पंजाब किंग्स के मैच के समय एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें अर्शदीप समरीन का हाथ पकड़कर शहर की गलियों में टहलते नजर आए थे।
![]()
अर्शदीप सिंह ने अपने रिश्ते पर लगाई मोहर (फोटो साभार- _arshdeep.singh__)
Arshdeep Singh And Samreen Kaur Love: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ आखिरकार अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर समरीन कौर के साथ दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में सिर्फ दो शब्द लिखे - "My Person"। बस इसी के साथ फैंस को उनके रिलेशनशिप की ऑफिशियल पुष्टि मिल गई। शेयर की गई फोटोज में आप देख पाएंगे कि अर्शदीप और समरीन बेहद कंफर्टेबल नजर आ रहे हैं। एक फोटो में दोनों कैमरे की तरफ स्माइल कर रहे हैं तो दूसरी में उनका बॉन्ड साफ दिख रहा है।
IPL के दौरान दोनों की बढ़ी थीं नजदीकियां
अर्शदीप सिंह की पोस्ट आते ही कमेंट सेक्शन फैंस के प्यार और बधाइयों से भर गया। उनके कमेंट सेक्शन में "क्यूट कपल", "Finally official" जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
दरअसल अर्शदीप सिंह और समरीन कौर को लेकर कयास IPL के दौरान ही शुरू हो गए थे। धर्मशाला में पंजाब किंग्स के मैच के समय एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें अर्शदीप समरीन का हाथ पकड़कर शहर की गलियों में टहलते नजर आए थे। उनके साथ कोई सिक्योरिटी नहीं थी और दोनों बेहद नॉर्मल अंदाज में समय बिता रहे थे।
वीडियो में अर्शदीप लोगों को उन्हें शूट करने से मना करते भी दिखे। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के कई क्लिप्स सामने आए, लेकिन तब तक दोनों ने इस पर कुछ नहीं कहा था। अब "My Person" वाली पोस्ट के साथ अर्शदीप ने सभी अटकलों पर फुलस्टॉप लगा दिया है।

समरीन कौर (फोटो साभार- samreenkaur__)
कौन हैं समरीन कौर
समरीन कौर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उनका जन्म 1999 में जम्मू में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'सरदार जी 2' से की थी। इसके बाद वह 'नेल पॉलिश' और रणवीर सिंह की फिल्म '83' में भी नजर आईं। बड़े पर्दे के अलावा समरीन म्यूजिक वीडियो की दुनिया में भी पॉपुलर हैं। वह बादशाह के "बावला", जस मानक के "यारा तेरे वरगा" और जुबिन नौटियाल के "तुझे भूलना तो चाहा" जैसे सुपरहिट गानों में लीड रोल कर चुकी हैं। उनकी अदाकारी और स्टाइल की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
![]()
आदित्य साहूauthor
आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Sports
- Cricket
End of Article