Namibia vs South Africa 1st ODI: जॉर्डन हर्मन ने डेब्यू मैच में ठोका शतक, हॉकी से सीखा था स्वीप शॉट

Namibia vs South Africa 1st ODI: जॉर्डन हर्मन ने डेब्यू मैच में ठोका शतक, हॉकी से सीखा था स्वीप शॉट

जॉर्डन हर्मन ने ठोका शतक (फोटो-पीटीआई)

Jordan Hermann Century:साउथ अफ्रीका को एक और कमाल का बल्लेबाज मिल गया है. इस बल्लेबाज का नाम है जॉर्डन हर्मन जिन्होंने अपने डेब्यू वनडे मैच में ही शतक ठोक दिया. बाएं हाथ के इस ओपनर ने 93 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल रहा इस खिलाड़ी ने शतक लगाते ही एक खास फेहरिस्त में अपना नाम शामिल कर लिया. ये खिलाड़ी डेब्यू वनडे में ही शतक ठोकने वाले पांचवें साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी हैं. ये कमाल कॉलिन इनग्राम, टेंबा बावुमा, रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रेत्ज्की ने भी किया है.

जॉर्डन हर्मन ने बनाया रिकॉर्ड

जॉर्डन हर्मन ने सिर्फ शतक नहीं बनाया, इस खिलाड़ी ने 122 गेंदों में अपने 150 रन भी पूरे किए. हर्मन साउथ अफ्रीका के महज दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने डेब्यू वनडे में ही 150 रनों का आंकड़ा छुआ. वैसे जॉर्डन हर्मन डेब्यू वनडे में सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने वाले लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाज भी बन गए. उनके अलावा मैथ्यू ब्रेत्ज्की ने भी 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 150 रनों की पारी खेली थी.

जॉर्डन हर्मन के फैन हैं एबी डिविलियर्स

जॉर्डन हर्मन भले ही बड़ा नाम नहीं हैं लेकिन इस खिलाड़ी के मुरीद एबी डिविलियर्स भी हैं. साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने सार्वजनिक मंच पर इस खिलाड़ी को भविष्य का स्टार बताया था और अब जॉर्डन ने इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है. जॉर्डन 24 साल के हैं और वो साउथ अफ्रीका के लिए 6 टी20 इंटरनेशनल भी खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम एक अर्धशतक की मदद से 109 रन हैं. इस खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9, लिस्ट ए में 5 और टी20 में 2 शतक जमाए हैं.

A Century for Hermann! 💯

Jordan Hermann brings up a sensational maiden ODI century on debut! 🇿🇦👏

A brilliant innings from the debutant, showing clinical control, maturity and positive intent. 🏏

What a way to announce yourself on the international stage! 🙌#Unbreakable pic.twitter.com/n3MXlnnJYO

— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 9, 2026

जॉर्डन हर्मन ने हॉकी से सीखा स्वीप शॉट

जॉर्डन हर्मन की खास बात ये है कि उन्होंने हॉकी से स्वीप शॉट सीखा है. ये खिलाड़ी वैसे तो दाएं हाथ से ज्यादातर काम करता है लेकिन वो बल्लेबाजी बाएं हाथ से करते हैं. इस खिलाड़ी ने बैक स्टिक तकनीक से क्रिकेट में स्वीप शॉट्स सीखे हैं. हर्मन स्कूल में क्लास छोड़ने के लिए हॉकी खेला करते थे लेकिन बाद में वो क्रिकेटर बन गए.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button