Nazia Khan Complaint Rahul Gandhi: मनुस्मृति पर टिप्पणियों को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की वकील नाज़िया खान ने की शिकायत - Haribhoomi

Nazia Khan Complaint Rahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट की वकील नाज़िया खान ने मनुस्मृति पर की गई टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Nazia Khan Complaint Rahul Gandhi

नाज़िया खान ने मनुस्मृति पर की गई टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

  • Published: 28 Aug 2026, 01:12 PM IST
  • Last Updated: 28 Aug 2026, 01:15 PM IST

Nazia Khan Complaint Rahul Gandhi: पुणे के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पितृसत्तावाद को लेकर मनुस्मृति पर दिए गए बयान से सियासी बवाल मच गया है। इस मामले में BJP नेता और सुप्रीम कोर्ट की वकील नाज़िया खान ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नाजिया खान ने कहा कि जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है, क्या प्रधानमंत्री ने कभी कहा है कि हर किसी को मनुस्मृति पढ़नी चाहिए या उसका पालन करना चाहिए।  

मीडिया से बात करते हुए BJP नेता और सुप्रीम कोर्ट की वकील नाज़िया खान ने कहा कि,"मैं कलमा और शहादा, दोनों का पाठ करती हूँ। और जब मैं 'वंदे मातरम' गाती हूँ, तो मुझे खुद पर बहुत गर्व महसूस होता है। भले ही मैं एक खान हूँ, मनुस्मृति को जिस तरह से बदनाम किया गया है।  उसका एक अध्याय चुनकर और उसके शब्दों को तोड़-मरोड़कर गलत धारणा बनाने की कोशिश की गई है। 

#WATCH | Ghaziabad, UP: BJP leader and Supreme Court lawyer Nazia Khan has filed a complaint over LoP and Congress MP Rahul Gandhi’s remarks regarding the Manusmriti.

BJP leader and Supreme Court lawyer Nazia Khan says, "I recite both the Kalma and the Shahada. And when I sing… pic.twitter.com/fKUdrWF7dp

— ANI (@ANI) August 28, 2026

हर किसी को बोलने की आज़ादी-नाज़िया खान

नाज़िया खान ने आगे कहा कि मैं मानती हूँ कि हर किसी को बोलने की आज़ादी और मौलिक अधिकार हैं। वह जो चाहें कह सकते थे, लेकिन उन्होंने बैकग्राउंड में PM और सम्मानित CM योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें क्यों दिखाईं? उन्होंने मोहन भागवत की तस्वीर क्यों दिखाई? जब से BJP सरकार सत्ता में आई है, क्या PM ने कभी कहा है कि हर किसी को मनुस्मृति पढ़नी चाहिए या उसका पालन करना चाहिए? उन्हें जवाब देना होगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?

नाजिया खान ने आगे कहा, "राहुल गांधी के सामने स्टेज पर जब एक छात्रा हिजाब पहनकर आई थी, तो राहुल गांधी ने उससे नहीं कहा कि यह काला टेंट क्यों पहना है? वह काला टेंट ही तो सबसे बड़ी पेट्रियार्की है. यह जो तुम काले टेंट में लिपटी हो, यह इस्लाम का सबसे बड़ा हिस्सा नहीं है. यह तुमको जान बूझकर, तुम्हारी सफलता को रोकने के लिए पहनाया गया है."

छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी ने क्या कहा था ?

बता दें कि शनिवार को पुणे के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल हुए थे। उस दौरान राहुल गांधी ने ‘मनुस्मृति वाली सोच’ की आलोचना की थी। उन्होंने स्टूडेंट्स से ‘पितृसत्ता को खत्म करने’ का आह्वान किया था।

राहुल गांधी ने कार्यक्रम में कहा था कि मैं यहां मनुस्मृति का जिक्र करना चाहूंगा, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि बचपन में महिला को अपने पिता के अधीन रहना चाहिए, जवानी में वह अपने पति की होती है और जब उसका पति मर जाता है, तो वह अपने बेटों की होती है। महिला को कभी भी स्वतंत्र नहीं होना चाहिए। ये शब्द शर्मनाक हैं।