NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 259 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन| Navbharat Live

विज्ञापन

सार

NCL NCL Vacancy 2026: NCL ने माइनिंग सरदार और सर्वेयर के 259 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रिया।

NCL Recruitment 2026: Recruitment for 259 posts in Northern Coalfields Limited, apply by August 5

NCL ने माइनिंग सरदार और सर्वेयर के 259 पदों पर भर्ती निकाली है (सोर्स- एआई नीर्मित)

विस्तार

Northern Coalfields Limited Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) में नौकरी पाने का शानदार मौका है। कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी एनसीएल ने माइनिंग सरदार और सर्वेयर के कुल 259 पदों पर नियमित भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भर्ती के तहत 255 पद माइनिंग सरदार और 4 पद सर्वेयर (टेक्निकल एवं सुपरवाइजरी ग्रेड) के लिए निर्धारित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को 47 हजार रुपये से अधिक शुरुआती बेसिक सैलरी के साथ अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। इस भर्ती में मैट्रिक पास और निर्धारित तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले जारी विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

किन पदों पर निकली है भर्ती?

एनसीएल की ओर से जारी 259 रिक्तियों में माइनिंग सरदार (टेक्निकल और सुपरवाइजरी ग्रेड-सी) के 255 और सर्वेयर टेक्निकल और सुपरवाइजरी ग्रुप-बी (माइनिंग) के 5 पद शामिल हैं। इन दोनों पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई की सुबह 10 बजे से शुरू हो गई और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के जिन इच्छुक अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें फटाफट तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा करने की सलाह दी जाती है।

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

माइनिंग सरदार (टी एंड एस ग्रेड सी) पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या उसके बराबर की परीक्षा पास करने का सर्टिफिकेट, कोल माइन्स रेगुलेशन 2017 के तहत डीजीएमएस द्वारा जारी माइनिंग सरदारशिप का वैलिड योग्यता प्रमाण-पत्र या माइनिंग में कोई अन्य प्रमाण-पत्र, जो आवेदक को कोल माइन्स रेगुलेशन 2017 के अनुसार माइनिंग सरदार के तौर पर काम करने का अधिकार देता हो, वैलिड गैस टेस्टिंग प्रमाण-पत्र और वैलिड फर्स्ट एड (प्राथमिक चिकित्सा) प्रमाण-पत्र होना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

वहीं सर्वेयर पद के लिए उम्मीदवार के पास मैट्रिक के साथ डीजीएमएस द्वारा जारी वैध सर्वेयर योग्यता प्रमाण पत्र (SSC) होना चाहिए। इसके अलावा माइनिंग या माइन सर्वेइंग इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित योग्यता पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन और अन्य निर्धारित चरणों के आधार पर किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। माइनिंग सरदार पद के लिए शुरुआती बेसिक सैलरी 47,330.25 रुपये प्रतिमाह निर्धारित की गई है। वहीं सर्वेयर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 51,103.12 रुपये प्रतिमाह बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- MPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू

आवेदन शुल्क और कैसे करें आवेदन?

सामान्य, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,180 रुपये आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पूर्व सैनिक (ESM) और विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार NCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि 5 अगस्त 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Follow Navbharatlive whatsapp