NDA से नाराज हैं भूमिहार समाज के लोग: पटना में नेताओं ने कहा- हमारे खिलाफ जो रहेगा, हम भी उसके साथ नहीं हैं, महाबैठक की - Patna News

पटना6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पटना के रविंद्र भवन में रविवार को भूमिहार ब्राह्मण समाज की महाबैठक आयोजित की गई। इसमें बिहार के अलग-अलग जिलों से समाज के लोग पहुंचे।

बैठक में आगामी दिनों में समाज की राजनीतिक भूमिका और सरकार की नीतियों को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने NDA सरकार पर भूमिहार ब्राह्मण समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

बैठक में पहुंचे राजू कुमार ने कहा, सरकार अगर भूमिहार ब्राह्मण समाज को साथ लेकर चलेगी तो यह सरकार के ही हित में होगा।

उन्होंने कहा कि UGC सहित कई मुद्दों पर सरकार का रवैया समाज के पक्ष में नहीं रहा है। जो भूमिहार ब्राह्मण के खिलाफ रहेगा, उसके खिलाफ हम लोग भी रहेंगे। राजू कुमार ने आरोप लगाया कि NDA वर्तमान में भूमिहार ब्राह्मण समाज का साथ नहीं दे रहा है।

‘NDA से हम लोग नाखुश हैं’

नालंदा से पहुंचे सुमित शर्मा ने कहा, NDA से समाज के लोग नाखुश हैं। UGC समेत कई मुद्दों पर सरकार का रवैया समाज के खिलाफ रहा है।

उन्होंने कहा कि एक समय कांग्रेस से भी समाज नाराज हुआ था, जिसके बाद लोगों ने उससे दूरी बना ली थी। अब NDA को लेकर भी समाज में नाराजगी बढ़ रही है।

‘नाराज होते हैं तो सत्ता परिवर्तन करते हैं’

बरबीघा से पहुंचे एक व्यक्ति ने कहा, भूमिहार ब्राह्मण समाज जब भी नाराज होता है तो सत्ता परिवर्तन में अपनी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, समाज अगर किसी को समर्थन देता है तो उससे UGC जैसे प्रावधान लाने और SC-ST एक्ट में संशोधन जैसे मुद्दों पर काम करने की उम्मीद भी रखता है। बैठक में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

.

खबरें और भी हैं...

  • पटना में पप्पू यादव गमछे से गला घोंटने लगे: कहा-छात्रों की मांग नहीं मानी गई तो यही रास्ता बचा है; 70वीं BPSC रद्द कराने के लिए उपवास

    कहा-छात्रों की मांग नहीं मानी गई तो यही रास्ता बचा है; 70वीं BPSC रद्द कराने के लिए उपवास|पटना,Patna - Dainik Bhaskar2:06
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'मैं जिद्दी हूं, एक्ट्रेस से जबरन I Love You बुलवाया': पवन सिंह ने किया अफेयर का खुलासा, बोले- बॉयफ्रेंड बनकर पूरे शरीर में दाग हो गया

    पवन सिंह ने किया अफेयर का खुलासा, बोले- बॉयफ्रेंड बनकर पूरे शरीर में दाग हो गया|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:26
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • लड़की बनकर बात की,फिर AI से न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग: 7वीं के छात्र ने दी जान; पिता बोले- बेटे को मारकर लटकाया, बॉडी पर निशान थे

    7वीं के छात्र ने दी जान; पिता बोले- बेटे को मारकर लटकाया, बॉडी पर निशान थे|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:15
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: प्रदर्शन के दौरान गला दबाने लगे पप्पू यादव, तिरंगा रैली के दौरान फायरिंग, घोड़े से शराब की तस्करी

    1:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर