जबलपुर के भड़पुरा घाट में पिता- पुत्र डूबे: महाराष्ट्र से आश्रम आए थे दर्शन करने, पुलिस,NDRF मौके पर; रात तक किया रेस्क्यू - Jabalpur News

जबलपुर जिले के भड़पुरा घाट में बुधवार को नर्मदा नदी में स्नान करने के दौरान महाराष्ट्र से आए पिता-पुत्र गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शु

.

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र निवासी 34 वर्षीय गणेश पाटिल और उनका 10 वर्षीय बेटा लकी पाटिल भड़पुरा आश्रम दर्शन के लिए आए थे। दोनों नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

हादसा होते ही घाट पर मौजूद लोगों ने पिता-पुत्र को बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा नर्मदा नदी में पिता-पुत्र की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। नदी के तेज बहाव के कारण बचाव दल को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रात 10 बजे रेस्क्यू बंद कर दिया गया। हादसे के बाद घाट पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

हादसे के बाद नर्मदा पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे के बाद नर्मदा पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यहीं हादसा हुआ।

यहीं हादसा हुआ।

महाराष्ट्र से किसान परिवार हैं

चरगवा थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे ने बताया कि गणेश पाटिल मूलत: महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और खेती किसानी करते हैं। मंगलवार को तीन परिवार के तकरीबन 15 सदस्य स्नानद आश्रम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

आज शाम तकरीबन 6:00 बजे आश्रम के पास से ही बह रही नर्मदा नदी में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक ही लकी पटेल का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया बच्चे को बेहतर देख पिता गणेश ने भी पानी में छलांग लगा दी इसके बाद देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समा गए।

पिता पुत्र को पानी में बहता देख आसपास लोग मौजूद ने शोर मचाना शुरू कर दिया कुछ ही देर बाद चारगांव थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर रेस्क्यू करना शुरू कर दिया, लेकिन नर्मदा नदी में पानी का बहाव तेज होने के चलते पिता पुत्र का पता नहीं चल पाया।

इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक पिता पुत्र को तलाश करते रहे लेकिन दोनों ही नहीं मिल पाए अंधेरा होने के कारण फिलहाल रेस्क्यू को रोक दिया गया है।