Neeraj Chopra: भारत को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल से बाहर हुए नीरज चोपड़ा
Neeraj Chopra: भारत को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल से बाहर हुए नीरज चोपड़ा
Neeraj Chopra: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा टखने में लिगामेंट टियर के कारण 2026 सीजन के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. वह एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल नहीं खेलेंगे.
Neeraj Chopra: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा टखने में लिगामेंट टियर के कारण 2026 सीजन के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. वह एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल नहीं खेलेंगे.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/29/neeraj-chopra-2026-08-29-15-02-01.jpg)
जेवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा Photograph: (AFP)
Neeraj Chopra: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा चोट के कारण 2026 सीजन के बाकी सभी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. नीरज ने खुद इसकी पुष्टि की है. इसका मतलब है कि वह जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 और डायमंड लीग फाइनल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
ट्रेनिंग के दौरान लगी चोट
आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा को लुसाने में डायमंड लीग प्रतियोगिता के बाद ट्रेनिंग के दौरान टखने में चोट लगी. उनके टखने के लिगामेंट में टियर हुआ है. डॉक्टर और अपनी टीम से बातचीत के बाद नीरज ने इस सीजन में आगे कोई मुकाबला नहीं खेलने का फैसला किया. नीरज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी चोट की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लुसाने में सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने के बाद उन्हें लग रहा था कि वह धीरे-धीरे अपनी पुरानी लय हासिल कर रहे हैं. लेकिन इसके कुछ समय बाद ही ट्रेनिंग के दौरान टखने में लिगामेंट टियर हो गया. नीरज ने कहा कि यह उनके लिए निराशाजनक है, खासकर इसलिए क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वह अच्छी लय में लौट रहे हैं. हालांकि, अब उनका पूरा ध्यान चोट से अच्छी तरह उबरने और पहले से ज्यादा मजबूती के साथ वापसी करने पर है.
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) August 29, 2026
एशियन गेम्स और डायमंड लीग में नहीं खेल पाएंगे
नीरज चोपड़ा के सीजन से बाहर होने का सबसे बड़ा असर एशियन गेम्स 2026 पर पड़ेगा. जापान में होने वाले इन खेलों में नीरज भारत के सबसे बड़े पदक दावेदारों में शामिल थे. इसके अलावा वह डायमंड लीग फाइनल में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे. इस तरह 2026 में नीरज का अभियान उम्मीद से पहले ही खत्म हो गया है.
🚨 BREAKING 🚨
Neeraj Chopra set to miss Asian Games in Japan due to ankle ligament tear.
Neeraj qualified for the Diamond League final too but now his season ends early.
He started his season late at Doha Diamond League after recovering from back injury and participated in… pic.twitter.com/m7JT8yIeBq
— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) August 29, 2026
वापसी के बाद ऐसा रहा प्रदर्शन
आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने लंबे समय तक चोट से बाहर रहने के बाद जून में दोहा डायमंड लीग से वापसी की थी. वहां उन्होंने 85.69 मीटर का थ्रो करते हुए चौथा स्थान हासिल किया था. इसके बाद ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने 85.83 मीटर का थ्रो किया और सिल्वर मेडल जीता. हालांकि, यहां श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 89.75 मीटर का शानदार थ्रो करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके बाद लुसाने में नीरज ने 88.05 मीटर का थ्रो किया, जो 2026 सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. इस थ्रो के बाद उन्हें लग रहा था कि वह लगातार बेहतर लय में लौट रहे हैं. लेकिन चोट ने उनके सीजन पर ब्रेक लगा दिया. अब नीरज का लक्ष्य जल्दबाजी करने के बजाय पूरी तरह फिट होना है. भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि वह चोट से उबरकर अगले सीजन में मजबूत वापसी करेंगे.
यह भी पढ़ें: Explainer: 15 साल की उम्र में भी अंडर-19 टीम से क्यों बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी? BCCI का ये नियम है वजह