NEET छात्रा का शव कमरे में मिला, खून बिखरा था: कमरे में मिली डायरी, लिखा- किसी पर भरोसा मत करो; अफेयर में जान देने का शक - Gopalganj News
गोपालगंज में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की लाश उसके कमरे में मिली है। वो किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
.
लाश बेड पर पड़ी थी और फर्श पर खून बिखरा था। आशंका जताई जा रही है कि लड़की पीरियड्स में थी, फर्श पर बिखरा खून उसी का है।
उसके कमरे से एक डायरी भी मिली है, जिस पर लिखा है कि किसी पर भरोसा मत करना। मृतका की पहचान उजाला के रूप में हुई है।
अफेयर में सुसाइड का शक है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित श्याम सिनेमा रोड इलाके की है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी कहानी…
घटना से जुड़ी तस्वीरें...

नीट की तैयारी कर रही छात्रा की लाश बेड पर पड़ी थी।

मौके पर पहुंच पुलिस की टीम ने जांच की और सबूत इकट्ठा किए।
कमरे का दरवाजा खुला था
उजाला तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। घर वालों का कहना है कि वो बचपन से डॉक्टर बनना चाहती थी। उजाला पिछले करीब एक साल से श्याम सिनेमा रोड स्थित कौशल किशोर श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रहकर ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रही थी।
रविवार की रात उजाला के कमरे के आस-पास के रहने वाली लड़कियों ने देखा कि उसके कमरे का दरवाजा बंद नहीं है। लड़कियों ने कमरे के अंदर झांककर देखा तो सन्न रह गईं।
उजाला कमरे में पंखे फंदे पर लटकी हुई थी। इसकी जानकारी तुरंत मकान मालिक को दी गई। मकान मालिक ने पुलिस के साथ ही उजाला के घर वालों को फोन किया।
भाई ने शव फंदे से उतरा
कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे में जाने से सबको मना कर दिया। इस बीच उजाला के घर वाले भी वहां पहुंच गए।
बताया जाता है कि पुलिस लोगों को समझा रही थी, इसी बीच उजाला के भाई का कमरे में गया और उसने अपनी बहन की लाश को पंखे से उतारकर बेड पर रख दिया।

दोपहर में मां से हुई थी आखिरी बात
घटना से पहले छात्रा की आखिरी बातचीत उसकी मां से हुई थी। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच छात्रा ने अपनी मां से बात की थी।
इसके बाद उससे किसकी बात हुई या उसके कमरे में आखिरी बार कौन आया था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

कमरे में खून मिला, शरीर पर चोट के निशान नहीं
जांच टीम के मुताबिक कमरे में मिला खून छात्रा का ही है। जांच में छात्रा के प्राइवेट पार्ट से खून निकलने की बात भी सामने आई है।
यह पीरियड का खून हो सकता है, जो आत्महत्या के दौरान निकल गया हो। जांच के दौरान उसके शरीर पर चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं।

घटना की सूचना पर पहुंचे अधिकारी।
डायरी में लिखा- किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए
पुलिस को छात्रा के कमरे से एक डायरी भी मिली है। इसमें उसके मानसिक रूप से परेशान होने से जुड़ी बातें लिखी होने की जानकारी सामने आई है।
डायरी में ‘किसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए’ जैसी बातें भी लिखी हैं। पुलिस डायरी में लिखी बातों को भी जांच का हिस्सा मानकर देख रही है।
आखिरी बार कमरे में कौन आया, इसकी जांच
घटना से पहले छात्रा से मिलने या उसके कमरे में आने वाला आखिरी व्यक्ति कौन था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। छात्रा कमरे में रहकर ही ऑनलाइन क्लास करती थी, इसलिए उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पोस्टमॉर्टम और FSL रिपोर्ट का इंतजार
सदर एसडीपीओ कृपालचंद्र जायसवाल ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के श्याम सिनेमा रोड स्थित किराए के मकान में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा का शव बरामद किया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
उन्होंने कहा, पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में पूरी जानकारी मिल पाएगी।
-------
इसे भी पढ़िए…
प्रेमिका ने इंस्टा पर लिखा- "माय लाइफ माय हस्बैंड जी":भाई ने बॉयफ्रेंड का मर्डर किया; ऑर्केस्ट्रा गर्ल से चल रहा था अफेयर

बेगूसराय के भगवानपुर में तीन दिन पहले 18 साल के साजन की हत्या उसके दोस्त शिवम ने अपने 5 दोस्तों के साथ मिलकर की थी। करीब एक साल से साजन और शिवम की बहन के बीच अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी के बाद तीन महीने पहले शिवम ने साजन को समझाया था, मारपीट भी की थी। पुलिस ने ये खुलासा किया है। पूरी खबर पढ़ें।