NEET : नीट में पहले 603 और फिर 456 अंक, पेपर लीक के शक में फंसे दो छात्रों का रिजल्ट जारी

Aug 15, 2026 01:41 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

NTA ने लंबे इंतजार के बाद महाराष्ट्र के दो छात्रों का री नीट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। नीट यूजी पेपर लीक मामले में नाम सामने आने के बाद और CBI जांच के दौरान एनटीए ने उनके परिणाम रोक दिए थे।

Neet case in court (AI-generated symbolic picture)

कोर्ट में नीट मामला (एआई से निर्मित प्रतीकात्मक तस्वीर)

एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लंबे इंतजार के बाद महाराष्ट्र के दो छात्रों का री नीट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। नीट यूजी पेपर लीक मामले में नाम सामने आने के बाद और CBI जांच के दौरान एनटीए ने उनके परिणाम रोक दिए थे। बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने एक दिन पहले NTA को दोनों के रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि दोनों छात्र मामले में आरोपी नहीं हैं, बल्कि सीबीआई ने उन्हें गवाह बनाया है। जस्टिस नितिन सूर्यवंशी और जस्टिस अबासाहेब शिंदे की खंडपीठ ने बीड और जलगांव के दो छात्रों की याचिकाओं पर यह आदेश दिया। दोनों छात्रों ने लातूर स्थित रेनुकाई कोचिंग क्लासेस में पढ़ाई की थी। जेल में बंद पेपर लीक के आरोपी शिवराज मोटेगांवकर ही इस इंस्टीट्यूट को चला रहे थे।

दोनों को आरोपी नहीं बनाया गया

छात्रों की ओर से पेश अधिवक्ता सिद्धार्थ यावलकर ने बताया कि सीबीआई ने कोर्ट को जानकारी दी कि दोनों छात्रों के नाम 15 जून को भेजे गए उसके पत्र के साथ अटैच लिस्ट में थे। हालांकि 28 जुलाई को दाखिल चार्जशीट में दोनों को आरोपी नहीं बनाया गया है। CBI ने दोनों को गवाह के तौर पर शामिल किया है और उनके परिणाम जारी करने पर कोई आपत्ति नहीं जताई।

कोर्ट ने CBI के इस बयान को आश्वासन के तौर पर स्वीकार करते हुए NTA को तत्काल परिणाम जारी करने का निर्देश दिया।

CBI की जांच के दौरान दोनों छात्रों से पूछताछ की गई थी। उनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज और परीक्षा से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए थे। इसके बाद NTA ने कथित तौर पर अनुचित साधनों के इस्तेमाल को लेकर दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

बीड की छात्रा का क्या है मामला

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बीड की छात्रा OBC वर्ग से है और उसने 12वीं कक्षा में 82 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। NEET-UG 2026 की तैयारी के लिए उसने जून 2025 में रेनुकाई कोचिंग क्लासेस में दाखिला लिया था। उसने 3 मई को आयोजित मूल NEET परीक्षा दी और बाद में 21 जून को दोबारा आयोजित परीक्षा में भी शामिल हुई। जुलाई में जब NTA ने OMR शीट अपलोड की तो उसकी OMR शीट उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद उसका परिणाम रोक दिया गया। छात्रा ने किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुचित साधन के इस्तेमाल से इनकार किया था।

जलगांव के छात्र का मामला

जलगांव का छात्र कुनबी समुदाय से है और उसके पास OBC वैधता प्रमाणपत्र है। उसने NEET-UG 2024 में 720 में से 603 अंक और NEET-UG 2025 में 456 अंक हासिल किए थे, लेकिन दोनों बार मेडिकल कॉलेज में दाखिला नहीं मिल सका। इसके बाद उसने भी लातूर के इसी कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया। वह NEET-UG 2026 की दोबारा आयोजित परीक्षा में शामिल हुआ और बाद में उसे NTA की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अपने जवाब में उसने अनुचित साधनों के इस्तेमाल से इनकार किया। उसका कहना था कि वह कोचिंग कक्षाओं के दौरान शिक्षकों द्वारा दिए गए सवालों को नियमित रूप से हल करता था।

हाईकोर्ट ने कहा कि दोनों छात्रों के परिणाम रोकने का एकमात्र कारण CBI की चल रही जांच थी। जब जांच एजेंसी ने स्पष्ट कर दिया कि दोनों आरोपी नहीं, बल्कि गवाह हैं। ऐसे में केंद्र सरकार और एनटीए की ओर से पेश डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ने भी कहा कि उनके नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।

विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।

विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें