NEET आंदोलन पर फिर भड़कीं Kangana Ranaut: Gen Z को बताया गटर जनरेशन; बोलीं- इनके कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध - Haribhoomi

कंगना रनौत का नया बयान फिर विवादों में। प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधने के बाद बोलीं- कुछ युवा महिलाएं नशा, शराब और कई लोगों के साथ शारीरिक संबंधों को अपनी आजादी मानती हैं।

Kangana Ranaut On Neet Protest

Kangana Ranaut On Neet Protest

  • Published: 28 Jul 2026, 04:10 PM IST
  • Last Updated: 28 Jul 2026, 04:10 PM IST

Kangana Ranaut On Neet Protest: BJP सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने NEET आंदोलन को लेकर एक बार फिर अपना पक्ष रखा है। छात्रों का प्रदर्शन खत्म होने के बाद भी कंगना सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं। इस बार उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधने के साथ-साथ नई पीढ़ी की महिलाओं को लेकर भी अपनी राय जाहिर की, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया है।

'गटर जनरेशन' कहकर साधा निशाना

Kangana Ranaut On Neet Protest
Kangana Ranaut On Neet Protest

अपने पोस्ट में कंगना ने पश्चिमी सोच से प्रभावित कुछ भारतीय महिलाओं को "गटर जनरेशन" कहा। उन्होंने लिखा कि ऐसी महिलाएं पढ़ाई या काम में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती, लेकिन अपनी तथाकथित आजादी का दिखावा करती हैं।

कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा, "युवा महिलाए नशा, शराब और कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को ही आजादी समझती हैं। खुद आत्मनिर्भर बने बिना अपने माता-पिता की कमाई पर जीती हैं और स्वतंत्र जीवन की बातें करती हैं। आजादी सिर्फ कहने से नहीं मिलती, उसे जिम्मेदारी निभाकर कमाना पड़ता है।" उन्होंने आगे लिखा, "अगर बिना जिम्मेदारी उठाए आजाद बनने की कोशिश करोगे, तो यह सिर्फ विकृत सोच है।"

'जब बोलते हो तो सुनना भी पड़ेगा'

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

आगे इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने लिखा कि जो लोग सार्वजनिक मंच पर दूसरों के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें जवाब सुनने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। उन्होंने लिखा, "जब बोलते हो तो सुनना भी पड़ेगा। अगर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाओगे तो जनता भी जवाब देगी।

अगर देश और सरकार के खिलाफ खुलेआम अपशब्द कहे हैं, तो अब उन लोगों की बात भी सुननी होगी, जिन्होंने वोट देकर इस सरकार को चुना है। हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है।" कंगना ने आगे कहा कि हर काम का एक नतीजा होता है और प्रदर्शनकारियों को यह बात समझनी चाहिए।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत हाल ही में फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। इन दिनों कंगना अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट और राजनीतिक बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

यह भी पढ़े- 'छी... घटिया भाषा, गंदी रील्स, कौन जन्म दे रहा है इन्हें?': कंगना रनौत ने 'कॉकरोच पार्टी' पर निकाली भड़ास