NEET Paper Leak : NTA के 47 अधिकारी एक झटके में बर्खास्त, CJP प्रोटेस्ट के बीच मोदी सरकार का बड़ा एक्शन

Time Published: Friday, July 24, 2026, 20:52 [IST]

Education Ministry Action NTA: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में लंबे समय से उठ रहे पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के आरोपों के बीच शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, NTA के 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।

सरकार इसे एजेंसी के व्यापक पुनर्गठन की दिशा में अहम फैसला बता रही है। दावा है कि इससे परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और विश्वसनीय बनाया जाएगा। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेपर लीक पर जारी वीडियो संदेश के करीब 20 घंटे बाद सामने आई है।

Education Ministry Action NTA

NTA में 47 अधिकारियों पर गिरी गाज

शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, NTA के 47 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है। कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की तैयारी भी की गई है। मंत्रालय का कहना है कि यह कदम केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि एजेंसी में जवाबदेही तय करने और कार्यप्रणाली को पूरी तरह बदलने की शुरुआत है। आने वाले दिनों में NTA के ढांचे और परीक्षा संचालन व्यवस्था में कई और बड़े सुधार किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Protest: बिहार में बेकाबू हुए हालात! 9 जिलों में पुलिस-प्रदर्शनकारियों में भिड़त, शनिवार को चक्का जाम

PM मोदी के वीडियो संदेश के 20 घंटे बाद कार्रवाई

NTA पर यह बड़ा एक्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश के लगभग 20 घंटे बाद सामने आया। 23 जुलाई की रात जारी संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा था कि पेपर लीक लाखों छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पिछले ढाई महीनों में कई आरोपियों को गिरफ्तार कराया है और छात्रों का शैक्षणिक वर्ष बचाने के लिए कम समय में 22 लाख छात्रों की परीक्षा कराई। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

NEET पेपर लीक की जांच जारी, CBI के रडार पर आरोपी

NEET UG पेपर लीक मामले की जांच फिलहाल CBI कर रही है। जांच एजेंसी ने महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में छापेमारी और पूछताछ की है। अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल किए जाने की संभावना है। जांच में पेपर लीक नेटवर्क, सॉल्वर गैंग और परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की परतें खुल रही हैं। इसी मामले ने NTA की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।

ये भी पढे़ं: NEET प्रोटेस्ट के बीच शिक्षा मंत्रालय के ईमेल से मचा बवाल! भड़क उठे यूनिवर्सिटी स्टूडेंट, क्या है पूरा मामला?

जंतर-मंतर से संसद तक गूंजा पेपर लीक का मुद्दा

NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रही है, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन तक अनशन किया। संसद के भीतर भी विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई जा रही है। ऐसे माहौल में NTA के खिलाफ की गई यह कार्रवाई सरकार की परीक्षा प्रणाली में भरोसा बहाल करने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है।