NEET PG का रिजल्ट जारी, देखें कटऑफ लिस्ट
Updated: Thu, 24 Sep 2026 02:31 PM (IST)
मेडिकल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
NEET PG Result 2026 Out: नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जाम की तरफ से नीट पीजी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा के लिए कटऑफ लिस्ट भी जारी हो गई है.
NEET PG Result 2026 Out: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET-PG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. यह परीक्षा 30 अगस्त 2026 को पूरे देश में आयोजित हुई थी, जिसमें MD, MS, DNB और DrNB कोर्सेज में एडमिशन के लिए 2,63,544 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे.
जयपुर के दो सेंटर्स पर बिजली गुल होने की वजह से कुछ स्टूडेंट्स परीक्षा पूरी नहीं कर पाए थे, इसलिए उनके लिए 5 सितंबर को दोबारा एग्जाम कराया गया, जिसमें 2,416 कैंडिडेट्स बैठे.
NEET PG Result 2026 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in खोलें.
- होमपेज पर 'Click here to view the result of NEET-PG 2026' नाम का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
- अपना एप्लिकेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें.
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रॉ स्कोर और NEET-PG 2026 रैंक दिख जाएगा.
NEET PG Result 2026 Check Here
NEET PG Cut Off List
| कैटेगरी | न्यूनतम पात्रता प्रतिशत | कटऑफ स्कोर (720 में से) |
| जनरल/EWS | 50वां पर्सेंटाइल | 262 |
| जनरल PwBD | 45वां पर्सेंटाइल | 244 |
| SC/ST/OBC (PwBD सहित) | 40वां पर्सेंटाइल | 226 |
NEET-PG 2026 में क्वालिफाइंग कटऑफ स्कोर कैटेगरी के हिसाब से तय किए गए हैं. जनरल और EWS कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए 50वां पर्सेंटाइल यानी 720 में से 262 अंक जरूरी हैं. जनरल PwBD कैटेगरी के लिए 45वां पर्सेंटाइल यानी 244 अंक न्यूनतम रखे गए हैं. वहीं SC, ST और OBC कैटेगरी, जिसमें PwBD कैंडिडेट्स भी शामिल हैं, उनके लिए 40वां पर्सेंटाइल यानी 226 अंक क्वालिफाइंग कटऑफ के तौर पर तय किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: PMCH Patna Admission: बिहार के सबसे फेमस मेडिकल कॉलेज में कैसे मिलेगा एडमिशन?
NEET-PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को पूरे देश में आयोजित हुई थी, जिसमें MD, MS, DNB और DrNB जैसे डायरेक्ट छह साल के कोर्सेज तथा पीजी मेडिकल डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन के लिए कुल 2,63,544 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे.
ये भी पढ़ें: 2.65 लाख स्टूडेंट्स ने दी NEET PG परीक्षा, 2445 कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम 5 सितंबर को
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Tags
