NEET-PG 2026 रिजल्ट घोषित! NBEMS की वेबसाइट पर करें चेक, जानिए कट-ऑफ और स्कोरकार्ड की पूरी डिटेल

लाखों डॉक्टर अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET-PG 2026 परीक्षा का आधिकारिक रिजल्ट घोषित कर दिया है. अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना स्कोर और मेरिट रैंक देख सकते हैं.   

MD, MS, DNB और अन्य पीजी मेडिकल डिप्लोमा कोर्सेज (सत्र 2026-27) में दाखिले के लिए इस परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को देशभर में कराया गया था. वहीं जयपुर के सीतापुरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन सेंटर पर पावर कट की खराबी के कारण प्रभावित हुए 2,416 अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा कराई गई थी. 30 अगस्त को कुल 2,83,544 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे.

प्रश्नों पर नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के बाद दोनों क्वेश्चन पेपर्स के हर एक सवाल को संबंधित विषयों की फैकल्टी और एक्सपर्ट्स द्वारा री-चेक कराया गया था. जांच के बाद आंसर-की और सवालों में कोई भी तकनीकी खराबी या त्रुटि नहीं पाई गई है.   

जानिए कैटेगरी वाइज कट-ऑफ

जनरल और EWS कैटेगरी
न्यूनतम क्वालिफाइंग एलिजिबिलिटी: 50वां परसेंटाइल   
कट-ऑफ स्कोर (720 में से): 262 अंक   

जनरल - PwBD (दिव्यांग) कैटेगरी
न्यूनतम क्वालिफाइंग एलिजिबिलिटी: 45वां परसेंटाइल   
कट-ऑफ स्कोर (720 में से): 244 अंक   

SC / ST / OBC (PwBD सहित) कैटेगरी
न्यूनतम क्वालिफाइंग एलिजिबिलिटी: 40वां परसेंटाइल   
कट-ऑफ स्कोर (720 में से): 226 अंक   

आंसर-की कब कर सकेंगे डाउनलोड?

उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर 2026 से बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे. स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख से केवल 6 महीने तक ही वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. इसके बाद ईमेल या पोस्ट के जरिए स्कोरकार्ड भेजने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा.   

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत अभ्यर्थी 1 अक्टूबर 2026 से ही अपने एप्लीकेशन लॉगिन के जरिए क्वेश्चन आईडी, सही उत्तर आईडी और अपने रिस्पॉन्स मार्क चेक कर सकेंगे.   

राज्य कोटा मेरिट लिस्ट और काउंसिलिंग

ऑल इंडिया रैंक के अलावा राज्य कोटा सीटों के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा अपनी-अपनी पात्रता और आरक्षण नीतियों के आधार पर अलग से जारी की जाएगी.

अगर किसी अभ्यर्थी को परिणाम से संबंधित कोई सवाल या समस्या है, तो वे एनबीईएमएस के हेल्पलाइन नंबर 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं या उनके कम्यूनिकेशन वेब पोर्टल पर जाकर अपनी क्वेरी दर्ज करा सकते हैं.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

Live TV