'आपने ही युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाया...', NEET पेपर लीक पर PM मोदी के फैसले पर राहुल गांधी ने कसा तंज

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी के फैसला पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तंज कसा है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए कहा कि आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है.

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी के फैसला पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तंज कसा है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए कहा कि आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है.

author-image

New Update

Rahul Gandhi taunts PM Modi over NEET paper leak

Rahul Gandhi taunts PM Modi over NEET paper leak

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक को लेकर राजनीति तेज हो गई है. बयानों के बाद जंग अब सोशल मीडिया एक्स पर आ गई है. पीएम मोदी के ट्वीट के कुछ ही देर बाद राहुल गांधी ने रिट्वीट करते हुए नीट पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री पर तंज कसा. राहुल गांधी ने पीएम मोदी की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए कहा कि आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है.  

दरअसल, पीएम मोदी ने गुरुवार को नीट परीक्षा पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए पोस्ट की थी. इसमें पीएम मोदी ने बताया था कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा. इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. 

पीएम मोदी ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. पीएम के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

You are the one who has harmed the future of our youth the most.

You allowed and encouraged the total capture and destruction of our education system - and protected every person responsible for it.

The students’ demands are clear:
1. Sack Dharmendra Pradhan.
2. Apologise to… https://t.co/0MK4wPMNiK

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026

महज 40 मिनट में राहुल गांधी ने किया रिपोस्ट 

पीएम मोदी ने गुरुवार सुबह 9:07 मिनट पर पोस्ट की. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 9:40 मिनट पर रिट्वीट किया. राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा कि आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। राहुल ने लिखा कि आपने (पीएम मोदी) न सिर्फ हमारी education system पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया - और इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।

यह भी पढ़ें: Live Updates: संसद में आमने-सामने आए NDA और विपक्षी सांसद, मकर द्वार पर शुरू हुआ प्रदर्शन

राहुल गांधी ने बताईं छात्रों की मागें

पोस्ट में राहुल गांधी ने छात्रों की मांगे बताईं. राहुल गांधी ने लिखा कि छात्रों की मांगें साफ हैं. 

1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं.
2. छात्रों से माफी मांगे.
3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें.

यह भी पढ़ें: ‘दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित करेंगे’, नीट पेपर लीक पर बोले PM मोदी