NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राएं, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम

NEET UG 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 Result जारी कर दिया है। इस साल करीब 20 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। यह परीक्षा देश और विदेश के 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।

इनमें से 11.21 लाख छात्र मेडिकल, डेंटल, आयुष और दूसरे मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए सफल हुए हैं। सफल छात्रों में 58 प्रतिशत से ज्यादा छात्राएं हैं। अब सभी की नजर काउंसलिंग और कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया पर है।

टॉप रैंकर्स ने किया शानदार प्रदर्शन

इस साल 138 छात्रों ने 720 में से 690 से ज्यादा अंक हासिल किए। इनमें 93 प्रतिशत से अधिक छात्र पहली बार NEET परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं 99 प्रतिशत टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच है।

आठ राज्यों के 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 1.70 लाख से अधिक छात्र सफल हुए, जबकि लक्षद्वीप से सबसे कम 43 छात्रों ने परीक्षा पास की।

यह भी पढ़ें: RTI पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों के जाति प्रमाण पत्र, सर्विस रिकॉर्ड और निजी दस्तावेज बिना जनहित के नहीं किए जा सकते सार्वजनिक

13 भाषाओं में हुई परीक्षा

इस बार NEET परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। इसमें देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छात्रों ने हिस्सा लिया। NTA के मुताबिक 138 टॉप रैंकर्स 66 अलग-अलग शहरों से हैं। वहीं 705 से ज्यादा अंक पाने वाले 17 छात्र पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे आठ राज्यों से हैं।

यह भी पढ़ें: CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में दिनभर बरसे बादल, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, अगले 3 दिन और सक्रिय रहेगा मानसून

पेपर लीक के बाद दोबारा हुई परीक्षा

इस साल NEET परीक्षा पेपर लीक की वजह से चर्चा में रही। पहली परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद उसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद मामले की जांच CBI को सौंपी गई।

फिर NTA ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई। री-एग्जाम ऑफलाइन मोड में हुआ और कड़ी सुरक्षा के बीच सफलतापूर्वक पूरा कराया गया। इसके बाद अब अंतिम रिजल्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को चुनाव संचालन समिति का प्रमुख बनाया, BJP ने 32 सदस्यीय समिति की लिस्ट जारी की

अब काउंसलिंग का इंतजार

रिजल्ट आने के बाद अब सफल छात्रों को मेडिकल, डेंटल और आयुष कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा। जल्द ही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) और राज्य काउंसलिंग एजेंसियां पूरा शेड्यूल जारी करेंगी।

सीटों का आवंटन छात्रों की रैंक, श्रेणी और उनकी पसंद के आधार पर किया जाएगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और काउंसलिंग से जुड़ी हर अपडेट पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 16 July: दूसरे वनडे में भारत ने इंग्लैंड को दिया 234 रन का टारगेट, 44 ओवर में ऑलआउट हुई टीम इंडिया