NEET UG Counselling: पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 19 अगस्त को आएगा, देखें जरूरी तारीखें

NEET UG Counselling: पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 19 अगस्त को आएगा, देखें जरूरी तारीखें

पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 19 अगस्त को आएगा,

NEET UG 2026 काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने पहले राउंड की काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके मुताबिक राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 19 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा. उम्मीदवार 17 अगस्त को शाम 6 बजे तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स की च्वाइस लॉक कर सकते हैं. सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को तय समय के भीतर कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. वहीं, सीट अपग्रेड कराने वाले अभ्यर्थियों के लिए MCC ने रिपोर्टिंग से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया है.

17 अगस्त तक च्वाइस लॉक करना जरूरी

MCC ने NEET UG 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू की थी. इसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ निर्धारित काउंसलिंग फीस जमा करनी होती है. फीस का भुगतान करने वाले उम्मीदवार ही आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं. च्वाइस को अपनी प्राथमिकता के अनुसार क्रम में भरना होगा. सभी विकल्प दर्ज करने के बाद उन्हें तय समय सीमा के अंदर सेव और लॉक करना जरूरी है. च्वाइस लॉक करने से पहले उम्मीदवारों को सभी विकल्प अच्छी तरह चेक कर लेने चाहिए, क्योंकि लॉक होने के बाद बदलाव की अनुमति नहीं मिल सकती है.

19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

MCC उम्मीदवारों की मेरिट और उनकी ओर से भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर सीट आवंटित करेगा. रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 19 अगस्त को जारी होगा. जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 20 से 25 अगस्त 2026 के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा.

अगर किसी उम्मीदवार को पहले राउंड में सीट नहीं मिलती है तो वह अगले राउंड की काउंसलिंग में शामिल हो सकता है. सीट मिलने वाले उम्मीदवारों के पास फ्रीज और फ्लोट का विकल्प रहेगा. फ्रीज चुनने पर मौजूदा सीट एक्सेप्ट करनी होगी और आगे अपग्रेडेशन नहीं होगा. वहीं, फ्लोट विकल्प चुनने पर अगले राउंड में बेहतर सीट मिलने की संभावना बनी रहेगी.

MCC के नए नियम के अनुसार, सीट अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल रिपोर्टिंग करने की जरूरत नहीं होगी.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button