NEET UG Re Exam Result 2026: 20 जुलाई तक जारी हो सकता है नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
एजुकेशन
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jul 12, 2026, 05:51 AM IST
NEET UG Re Exam Result, Final Answer Key 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही नीट यूजी परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
![]()
NEET UG Re Exam Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट
NEET UG Re Exam Result, Final Answer Key 2026: नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET UG Result 2026) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 20 जुलाई, 2026 तक दोबारा हुई नीट यूजी की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (NEET UG Re Exam Result) सकता है। हालांकि एनटीए ने रिजल्ट की तारीख को लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मूल्यांकन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है ताकि छात्रों को बिना किसी अनावश्यक देरी के उनके रिजल्ट मिल सकें। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंब व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बता दें पेपर लीक के चलते नीट यूजी की परीक्षा 3 मई को रद्द की गई थी। इसके बाद एग्जाम 21 जून को निर्धारित था। यहां कुल 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। व रद्द हुई परीक्षा में 20 लाख से ज़्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे।
NEET UG Result 2026 Date: कब जारी होगा नीट यूजी का रिजल्ट
आमतौर पर नीट यूजी के रिजल्ट परीक्षा के लगभग 45 दिन बाद घोषित किए जाते हैं। हालांकि परीक्षा एक बार रद्द की गई थी। इसके बाद परीक्षा के सिर्फ 37 दिनों के भीतर ही दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी, इसलिए एजेंसी को उम्मीद है कि रिजल्ट सामान्य समय सीमा से पहले जारी कर दिए जा सकते हैं। इससे पहले फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। नतीजे का ऐलान पूरी तरह से फाइनल आंसर की पर आधारित होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
NEET UG Re Exam Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले NEET UG की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NTA NEET UG Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NEET UG Result: 10000 आपत्तियों का निपटारा
एजेंसी के अनुसार, उम्मीदवारों की ओर से लगभग 10,000 आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। अधिकारियों ने बताया कि फाइनल आंसर की तैयार करने से पहले, हर आपत्ति और उससे जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।
![]()
आदित्य सिंह author
आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें
- Hindi News
- Education
End of Article