Nepal Flash Flood Latest Updates Hindi: मोर्चरी हाउस फुल; शव रखने के लिए बनाए जा रहे अस्थाई शवगृह; देखें Latest Update

Live Updates

Updated: Thu, 27 Aug 2026 06:03 PM (IST)

विज्ञापन

नेपाल में प्रभात खबर डिजिटल की टीम, फोटो प्रभात खबर

Share

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nepal Flood Live : नेपाल में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ ने कुछ ही मिनटों में भारी तबाही मचा दी. तेज रफ्तार से आया पानी कई बस्तियों में घुस गया और लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. प्रभात खबर की टीम अब ग्राउंड जीरो पर है और मौके से हालात की ताजा तस्वीर आपके सामने रख रही है. बाढ़ के बाद तबाही का मंजर कैसा है, कहां-कहां रास्ते बंद हैं और राहत-बचाव का काम किस तरह चल रहा है, जानिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में.

विज्ञापन

Nepal Flood News: गंडक में बही जिंदगी और गृहस्थी

नेपाल में भारी तबाही और जन-धन के व्यापक नुकसान के बीच गंडक नदी की धारा ने आपदा की भयावहता को साफ बयां कर दिया. नदी में इंसानी शवों, मवेशियों और अन्य जानवरों के अवशेषों को बहते देख पूरे वाल्मीकिनगर और बगहा इलाके में सनसनी फैल गयी. रात के अंधेरे में नदी की धारा से बहकर आ रहे रसोई गैस सिलेंडर, बस व ट्रक के विशाल पहिए, फर्नीचर और घरों में इस्तेमाल होने वाले सामान को देखकर स्थानीय लोग सिहर उठे. सैकड़ों किलोमीटर दूर नेपाल के पहाड़ी इलाकों में मची तबाही की गूंज और निशानियां गंडक के मैदानी इलाकों तक पहुंच चुकी थीं.

Nepal Flash Flood Latest Updates: मोर्चरी हाउस फुल; शव रखने के लिए बनाए जा रहे अस्थाई शवगृह

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद खौफनाक मंजर साामने आने लगा है. भरतपुर अस्पताल को मोर्चर हाउस शवों से फुल हो चुका है. शवों को रखने के लिए इमारतों को अस्थाई शवगृह बनाया जा रहा है.

Nepal Flood : प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे जाने से बचने की चेतावनी दी

(डिजिटल के लिए उत्कर्ष और चंदन की रिपोर्ट)

प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे जाने से बचने और बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए सामान को उठाने के लिए नदी तट पर भीड़ नहीं लगाने की अपील की है. इस बीच, राहत और खोज अभियान लगातार जारी है.

Nepal Flood : नेपाल में बाढ़ का असर दूर तक

(डिजिटल के लिए उत्कर्ष और चंदन की रिपोर्ट)

बुधवार सुबह भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ का पानी नीचे की ओर बहते हुए त्रिशूली और नारायणी नदी तंत्र तक पहुंचा. इसके बाद चितवन में कुरिनटार से लेकर नारायणगढ़ क्षेत्र तक नदी किनारों पर शव और मानव अवशेष मिलने लगे. बुधवार शाम तक 18 शव और 12 मानव अंग मिलने की सूचना थी, जो अगले दिन बढ़कर 64 शव तक पहुंच गई.

Nepal Flood Search Operation : नदी किनारे लगातार चल रहा सर्च ऑपरेशन

(डिजिटल के लिए उत्कर्ष और चंदन की रिपोर्ट)

बाढ़ के बाद लापता लोगों की तलाश और शवों की बरामदगी के लिए चितवन में तैनात तीनों सुरक्षा एजेंसियां नदी किनारे सक्रिय हैं. सुरक्षा बल त्रिशूली और नारायणी नदी के विभिन्न हिस्सों में लगातार सर्च और रिकवरी ऑपरेशन चला रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि खोज अभियान जारी रहने के साथ बरामद शवों की संख्या और बढ़ सकती है. बरामद शवों की पहचान, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और सम्मानपूर्वक अंतिम प्रबंधन के लिए प्रशासन, सुरक्षा निकायों तथा स्वास्थ्य संस्थानों के बीच समन्वय किया जा रहा है.

Nepal Flash Flood Missing: नदियों के किनारे 64 शव मिल चुके हैं अबतक

(उत्कर्ष और चंदन की रिपोर्ट) नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अब इसका असर चितवन तक दिखाई दे रहा है. बाढ़ के पानी में बहकर आए शव लगातार त्रिशूली और नारायणी नदी के किनारे बरामद हो रहे हैं. गुरुवार (27 अगस्त) तक दोनों नदियों के किनारे 64 शव मिल चुके हैं. शवों की बढ़ती संख्या के कारण भरतपुर अस्पताल का शवगृह भी भर गया है, जिसके बाद शवों को रखने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Tags

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूर पढ़ें

1

2

3

4

5