Nepal Flood Survivors: नेपाल बाढ़ के बाद महिलाओं की बदहाल जिंदगी, पानी, टॉयलेट और पीरियड्स का संकट
Women in Nepal Flood Disaster: नेपाल की भीषण बाढ़ में विस्थापित महिलाओं को पानी, साफ शौचालय, निजता और पीरियड्स से जुड़ी जरूरी सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है।
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने लोगों को अंदर से तोड़ कर रख दिया है। बड़ी संख्या में लोगों को रिलीफ कैंप या अस्थायी ठिकानों में ठहराया गया है। बाढ़ के बाद प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षित जगह तलाशना पहली चुनौती थी, लेकिन महिलाओं के लिए मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं हैं। राहत शिविरों और अस्थायी ठिकानों में न तो साफ पानी उपलब्ध है और न ही साफ शौचालय। निजी जगह और जरूरी सामान की कमी के कारण महिलाओं को पीरिड्स के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जहां नेपाली लड़की पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में बता रही है।
सैनेटरी पैट मिले लेकिन अंडरगारमेंट्स नहीं
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में रोती हुई नेपाली लड़की बता रही है कि यहां वाशरूम में न तो पानी है और न ही बाल्टी और मग। साथ ही लड़की बताती है कि कुछ लोग सैनेटरी पैड तो देकर गए लेकिन अंडरगारमेंट्स नहीं हैं महिलाओं के पास। इतना ही नहीं लड़की बताती है कि कुछ लोग चप्पल बातने आए थे लेकिन उनतक कुछ नहीं पहुंचा।
पीरियड्स के दौरान बढ़ जाती है परेशानी
बाढ़ के बीच महिलाओं के लिए पीरिड्स से जुड़ी जरूरतें पूरी करना भी सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। राहत सामग्री में सैनिटरी पैड उपलब्ध कराए जाने के बावजूद अंडरगारमेंट्स की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में महिलाओं के लिए राहत शिविरों में पर्याप्त निजी जगह और पानी की कमी के कारण मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना बेहद मुश्किल हो गया है। भीड़भाड़ वाले गंदे वॉशरूम और साबुन-पानी की कमी के कारण महिलाओं में यूटीआई (UTI), वजाइनल इंफेक्शन और गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बहुत बढ़ जाता है।
और पढ़ें: लखनऊ में बारिश का कहर: सड़क धंसने से गड्ढे में गिरे बाइक सवार, 10 PHOTOS में देखें रोड का हाल
कितने लोगों को किया गया रेस्क्यू?
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और आपदा में अब तक करीब 12,000 लोगों को बचाया जा चुका है। बचे हुए लोगों में कई लोगों के घर पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक अब भी 4,200 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।
और पढ़ें: Nepal Flood: न कोई चेहरा, न कोई अंतिम दीदार...आखिरी निशानी से लिपटकर रोए परिजन, 10 तस्वीरों में दर्दनाक मंजर
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।