New Movies Releases द वन, पैराडाइज ही नहीं... इस हफ्ते थिएटर्स में आ रहीं 15 फिल्में, साउथ का बोलबाला

इस हफ्ते आने वाली फिल्में
List of Upcoming Film Release: आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि सितंबर के अंत से साल के अंत तक ज्यादा फिल्में रिलीज होती हैं. भारत में ऐसा इसलिए भी होता है कि गर्मी से राहत रहती है और ज्यादा ऑडियंस घर से बाहर निकलने में कन्फर्टेबल महसूस करती हैं. इसके अलावा इस दौर में ही कई सारे त्योहार भी पड़ते हैं और विंटर वेकेशन्स भी होते हैं. अब इसके संकेत भी दिखने शुरू हो गए हैं. साल 2026 के सितंबर महीने के आखिरी वीकेंड में ऐसा देखने को मिल रहा है. भारत में इस दौरान कुल 15 फिल्में 2 दिन में ही आ रही हैं.
24 और 25 सितंबर को बॉलीवुड और साउथ को मिला लिया जाए तो कुल 15 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों को लेकर फैंस की भारी उत्सुकता भी देखने को मिल रही हैं. ज्यादातर फिल्में बहुत बड़े स्टार्स की तो नहीं हैं लेकिन हर एक फिल्म अपने आप में इंटरेस्टिंग होती है. वहीं आज के दौर में तो किसी भी फिल्म को अंडरस्टिमेट नहीं किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि इन दो दिनों में कौन सी 15 फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं.
द पैराडिइज से होगी धमाकेदार शुरुआत
24 सितंबर 2026 को द पैराडाइज फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं. इसके जितने भी विजुअल्स नजर आ रहे हैं उन सभी ने फैंस को प्रभावित किया है. वहीं दुनियाभर से फिल्म को एडवांस बुकिंग में भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म की पहले दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े भी आ रहे हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में ओपनिंग डे से ही धमाका करने को तैयार है और 50 करोड़ प्लस के कलेक्शन की ओर जाती नजर आ रही है. इसके अलावा 25 तारीख को कोई सारी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इसमें ओए चिल मार का नाम है. वहीं अंजलि अरोड़ा वाली फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा का नाम भी शामिल है.

इसके अलावा तेलुगू फिल्म कल्याणम कामनीयम जीवितम फिल्म 25 सितंबर 2026 को रिलीज हो रही है. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की एडवेंचर फिल्म द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट फिल्म भी इस मौके पर रिलीज की तैयारी में है. साउथ की मिसाया मुरुक्कू 2 फिल्म भी 25 को ही सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी में है. इसके अलावा तमिल फिल्म लेनिन पांडियन भी इस मौके पर आएगी.
ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie की रफ्तार हुई धीमी, कहीं टूट ना जाए 400 करोड़ कमाने की आस, 20 दिन में कितने कमाए?
साउथ की फिल्मों की 25 तारीख को भरमार
साउथ की कई सारी फिल्में 25 सितंबर को आ रही हैं. तमिल फिल्म डोरोथी का नाम इसमें शामिल हैं. वहीं मलयालम भाषा की आराम फिल्म भी 25 सितंबर को ही सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. अक्षय ओबेरॉय की लव लॉटरी फिल्म इस दिन दस्तक देने के लिए तैयार है. इसके अलावा मलयालम भाषा की धूमकेतु फिल्म भी इस दिन आएगी. अंबिल अवन फिल्म 25 सितंबर को रिलीज की तैयारी में है. वहीं तेजेश राजन कि अमरम फिल्म भी इसी दिन आ रही है.

तेलुगू भाषा की रुपयानामाहा मूवी 25 सितंबर को रिलीज की जाएगी. वहीं कन्नड़ फिल्म स्पार्क भी 25 सितंबर 2026 को रिलीज के लिए तैयार है. मतलब इस लिस्ट से ये तो साफ हो गया है कि आने वाले एक हफ्ते में दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का ओवरडोज तैयार है. इसके बाद अगला महीना भी एक से एक बड़ी फिल्मों से पैक है. सितंबर के मुकाबले अक्टूबर के महीने में और भी बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.
Read More