NHM Godda Vacancy 2026: 10वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए 64 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया| Navbharat Live
Updated On: Aug 06, 2026 | 10:31 PM IST
विज्ञापन
सार
NHM Godda Recruitment : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) गोड्डा ने संविदा आधार पर 64 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे। 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार 30 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (फोटो - गूगल इमेज)
विस्तार
NHM Jharkhand Jobs : झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत जिला स्वास्थ्य सोसायटी, गोड्डा ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों और जिला अस्पताल में संविदा आधार पर कुल 64 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 30 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती अभियान के तहत स्टाफ नर्स, एएनएम, जीएनएम, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, ब्लॉक डेटा मैनेजर, ऑक्सीजन ऑपरेटर, रेडियोग्राफर, नेत्र सहायक, काउंसलर, पोषण परामर्शदाता, महामारी विज्ञानी और अन्य कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
NHM गोड्डा 64 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
इस भर्ती में 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट और एमबीबीएस डिग्रीधारक उम्मीदवार तक आवेदन कर सकते हैं। स्टाफ नर्स और जीएनएम पदों के लिए 12वीं के साथ जीएनएम कोर्स एवं झारखंड नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण जरूरी है। एएनएम पद के लिए एएनएम कोर्स और नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
वहीं फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, ब्लॉक डेटा मैनेजर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, महामारी विज्ञानी और अन्य पदों के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा, स्नातक या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री मांगी गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
अधिकतम आयु सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 35 वर्ष, बीसी एवं ईबीसी वर्ग के लिए 37 वर्ष, महिला अभ्यर्थियों के लिए 38 वर्ष तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क सामान्य, बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 400 रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 200 रुपये रखा गया है।
ये खबर भी पढ़ें : NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
उम्मीदवार 30 अगस्त 2026 तक आवेदन करें
उम्मीदवारों का चयन कुल 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसमें 10वीं और 12वीं के अंकों के साथ आवश्यक शैक्षणिक योग्यता को भी वेटेज दिया जाएगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक मिलेंगे। इसके अलावा लिखित परीक्षा या कौशल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 40 अंक निर्धारित हैं।
अंतिम मेरिट सूची सभी चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार NHM गोड्डा की आधिकारिक वेबसाइट godda.nic.in पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रख लें।
