Night Skin Care: सुबह चाहिए फ्रेश-चमकता चेहरा, रात को जरूर करें ये 5 काम

नाइट स्किन केयर के टिप्सImage Credit source: pexels
दिनभर हमारी स्किन धूप-धूल, पॉल्यूशन के संपर्क में रहती है और इसलिए नाइट स्किन केयर करना बहुत जरूरी हो जाता है. ज्यादातर लोग मॉर्निंग में तो अपनी त्वचा की देखभाल करते हैं, लेकिन रात में इसे स्किप कर देते हैं. इस वजह से आपके फेस पर न सिर्फ मुंहासे की समस्या हो सकती है, बल्कि सुबह आपका चेहरा डल नजर आता है और प्रीमेच्योर एजिंग यानी समय से पहले त्वचा में महीन लाइन बनना झुर्रियां आने जैसी समस्या हो सकती है. जान लेते हैं कि रात में अपनी त्वचा के लिए क्या-क्या करना चाहिए.
स्किन हेल्दी रहे इसके लिए अपनी डाइट को दुरुस्त रखने के साथ ही भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए तो वहीं त्वचा की बाहरी देखभाल करना भी जरूरी होता है. कुछ सिंपल से स्टेप्स में अपनी त्वचा को आप हेल्दी बनाए रख सकते हैं.
डबल क्लींजिंग जरूर करें
रात को ये बहुत जरूरी है कि आप डबल क्लींजिंग करें. ये स्टेप बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए. खासकर जब आपने मेकअप लगाया है तो इसे क्लीन किए बिना कभी न सोएं. पहले फेस वॉशन करें और फिर कॉटन में क्लींजर लेकर चेहरा साफ करें.
चेहरे को करें टोन
त्वचा को टोन करना भी जरूरी होता है. इससे स्किन का पीएच बना रहता है. जरूरी नहीं है कि आप महंगा टोनर खरीदें. इसके लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. कॉटन में गुलाब जल लेकर चेहरे पर लगाएं या फिर स्प्रे कर दें और फिर सूखने दें.

Image:Pexels
चेहरे को करें मॉइस्चराइज
क्लींजिंग के बाद त्वचा रूखी हो हो जाती है, इसलिए तीसरा इंपोर्टेंट स्टेप है चेहरे को क्लीन करने के बाद मॉइस्चराइज करना, लेकिन इसके लिए कोई हल्का मॉइस्चराइजर ही चुनना चाहिए. कोशिश करें कि एक्टिव कंपाउंड वाला मॉइस्चराइजर लें.
आंखों को रिलैक्स देना जरूरी
दिनभर में हमारी आंखें बहुत ज्यादा थक जाती हैं, इसलिए सुबह जागने के बाद पफीनेस दिखाई देने लगती है. धीरे-धीरे काले घेरे बन जाते हैं. आप रात में या तो खीरा को कद्दूकस करके आंखों पर कुछ देर रखें या फिर अंडर आई क्रीम, अंडर आई मास्क, और आइस पैक का यूज करें.
लिप बाम को न करें स्किप
अक्सर लोग पूरी स्किन केयर कर लेते हैं लेकिन लिप बाम स्किप कर देते हैं. आपके होठों की त्वचा बहुत नाजुक होती है और इसमें नेचुरली ऑयल ग्लैंड्स नहीं होते हैं. यही वजह है कि होठ जल्दी रूखे होने लगते हैं और पिगमेंटेशन आने लगती है. ध्यान रखें कि कोई अच्छा हाईड्रेटिंग लिप बाम जरूर लगाएं.
ये भी पढ़ें: वीकेंड पर करें खुद की देखभाल, जानें स्किन और हेयर केयर का पूरा रूटीन

शशि सिंह
शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.
Read More