Nishu Azad Father Assault Case: CJP का संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन, निशु आजाद संग पहुंचे सौरभ-रांका और चंद्रशेखर

Nishu Azad Father Assault Case: दिल्ली के जंतर-मंतर (CJP Jantar Mantar Protest) पर हुए मारपीट के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक पॉडकास्ट (Swatantra Bhardwaj Viral Podcast) क्लिप के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कांग्रेस (Congress Party) सक्रिय हो गई हैं। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर CJP नेताओं (CJP Leaders) ने संसद मार्ग थाने का रुख किया, जहां पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी बैठक भी हुई।

Chandrashekhar Aazad के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे Nishu Azad !

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रा निशु आजाद के पिता के साथ हुई मारपीट और आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो के बाद मामला गरमा गया है। इस मामले में इंसाफ की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी के… pic.twitter.com/CgukU3FxXH

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 4, 2026

CJP नेता आशुतोष रांका (CJP leader Ashutosh Ranka) और सौरव दास (Sourav Das) के साथ पीड़ित निशु आजाद (Nishu Azad Father Assault Case), उनके पिता संजय आजाद और सांसद चंद्रशेखर भी संसद मार्ग थाने पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी और मामले में गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग की।

पॉडकास्ट क्लिप से फिर गरमाया मामला

पूरा विवाद जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन (Jantar Mantar CJP Protest) के दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हुई मारपीट से जुड़ा है। घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट लगने का आरोप है। CJP पहले से ही दिल्ली पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करती रही है। अब सोशल मीडिया पर वायरल एक पॉडकास्ट क्लिप ने इस मामले को फिर चर्चा में ला दिया है। CJP का दावा है कि क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने संजय कुमार के सिर पर हमला करने की बात स्वीकार की है। इसी के बाद CJP नेताओं ने पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा दिया।

पुलिस के साथ हुई बैठक

संसद मार्ग थाने में CJP प्रतिनिधिमंडल और दिल्ली पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई। दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लकड़ा ने बताया कि निशु आजाद और उनके पिता पुलिस अधिकारियों के साथ अंदर मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने माना है कि मामले में कुछ तथ्य पहले छूट गए थे। उनके मुताबिक, FIR में SC-ST एक्ट जोड़ा गया है, जबकि अन्य धाराएं जोड़ने के लिए मेडिकल राय ली जा रही है। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि वायरल पॉडकास्ट क्लिप को जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। अक्षय लकड़ा ने कहा कि परिवार की मुख्य मांग आरोपी की गिरफ्तारी है। चूंकि आरोपी फिलहाल दिल्ली में मौजूद नहीं है, इसलिए आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से जानकारी दी जाएगी।

आशुतोष रांका ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

संसद मार्ग थाने पर CJP का बड़ा प्रदर्शन, Nishu Azad संग पहुंचे Sourav Das और Ashutosh Ranka

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका अपनी पार्टी की साथी निशु आजाद और उनके पिता संजय के लिए न्याय की मांग को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस… pic.twitter.com/M7rWdtcC0z

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 4, 2026

थाने के बाहर मीडिया से बातचीत में CJP के सह संयोजक आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार के साथ गंभीर मारपीट हुई थी और उनके सिर पर चोट लगी थी। रांका ने कहा कि CJP लगातार दिल्ली पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं लगाने की मांग करती रही है। उनका आरोप है कि अब जब वायरल क्लिप में आरोपी की ओर से घटना में अपनी भूमिका स्वीकार करने का दावा सामने आया है, तब भी पुलिस की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। रांका ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

चंद्रशेखर भी पहुंचे थाने

Nishu Azad के पिता पर हमले को लेकर Ashutosh Ranka ने Delhi Police और BJP को निशाने पर लिया !

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कार्यकर्ता व दलित एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता संजय पर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज द्वारा किए गए जानलेवा हमले को लेकर राजनीति गरमा गई है। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता… pic.twitter.com/3iwwvzPgGu

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 4, 2026

इस मामले में समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर भी CJP नेताओं के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे। पीड़ित परिवार की बेटी निशु आजाद ने भी पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर अपने पिता के लिए न्याय और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। CJP की मांग है कि पुलिस वायरल क्लिप में सामने आए दावों की जांच करे और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सभी लागू गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें: CM Mohan Yadav: भोपाल के व्यापारियों-रहवासियों की समस्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केस फाइल होगा, CM बोले- बेहतर समाधान निकालेंगे

कांग्रेस की लीगल टीम भी सक्रिय

मामले में अब कांग्रेस की कानूनी टीम भी निशु आजाद की मदद के लिए आगे आई है। बताया जा रहा है कि निशु आजाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कानूनी मदद की अपील की थी। इसके बाद कांग्रेस की लीगल टीम ने मामले में सहायता शुरू की है। कांग्रेस की टीम स्वतंत्र भारद्वाज की तत्काल गिरफ्तारी और FIR में जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त धाराएं जोड़ने की मांग को लेकर कानूनी मदद करेगी। इस घटनाक्रम के बाद जंतर-मंतर मारपीट मामला एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी चर्चा के केंद्र में आ गया है।

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2026 : जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबा यूपी-उत्तराखंड, मथुरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, प्रयागराज-रुद्रपुर में भी भव्य आयोजन