क्रैश टेस्ट में Nissan Tekton का जलवा; फैमिली SUV को मिली शानदार सेफ्टी रेटिंग, दमदार फीचर्स से लैस

क्रैश टेस्ट में Nissan Tekton का जलवा; फैमिली SUV को मिली शानदार सेफ्टी रेटिंग, दमदार फीचर्स से लैस

सेफ्टी के मामले में Nissan Tekton बनी मजबूत दावेदार, Bharat NCAP में हासिल किए फुल 5 स्टार

निसान ने भारतीय बाजार में अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV टेक्टॉन के साथ एंट्री को और मजबूत बना दिया है. कंपनी ने इस SUV को स्टाइल, फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ-साथ सेफ्टी के मामले में भी खास बनाने की कोशिश की है. Nissan Tekton ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है.

टेक्टॉन और रेनो डस्टर एक ही प्लेटफॉर्म यानी Renault-Nissan के RGMP आर्किटेक्चर पर तैयार की गई हैं. दोनों SUVs में कई समानताएं होने के कारण डस्टर की टेस्टिंग के नतीजों को टेक्टॉन के सेफ्टी प्रदर्शन के लिए भी इस्तेमाल किया गया है. इस SUV ने एडल्ट और चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन दोनों कैटेगरी में बेहतर स्कोर हासिल किए हैं.

क्रैश टेस्ट में कैसा रहा प्रदर्शन?

Bharat NCAP टेस्ट में Nissan Tekton ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) कैटेगरी में 32 में से 30.49 अंक हासिल किए. फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में SUV को 16 में से 14.49 अंक मिले, जबकि साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसने पूरे 16 अंक हासिल किए.साइड पोल इंपैक्ट टेस्ट में भी टेक्टॉन ने अच्छा प्रदर्शन किया. ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के चेस्ट प्रोटेक्शन को एडेक्वेट रेटिंग मिली, जबकि सिर, गर्दन और पैरों की सुरक्षा को गुड रेटिंग दी गई.

बच्चों की सुरक्षा यानी चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में भी SUV ने मजबूत प्रदर्शन किया. डायनामिक क्रैश टेस्ट में इसे पूरे 24 अंक मिले. चाइल्ड सीट इंस्टॉलेशन कैटेगरी में भी 12 में से 12 अंक हासिल किए गए. कुल मिलाकर इस कैटेगरी में टेक्टॉन ने 49 में से 45 अंक प्राप्त किए.

सेफ्टी फीचर्स से लैस है SUV

Nissan Tekton के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और सीट बेल्ट प्रीटेंशनर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं.इसके टॉप वेरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS तकनीक मिलती है. इसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.

इंजन और कीमत

Nissan Tekton को दो टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है. पहला 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन है, जो 100 PS पावर और 166 Nm टॉर्क जनरेट करता है. यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और कंपनी के अनुसार 19.4 kmpl तक माइलेज देता है.दूसरा 1.3-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो इंजन है, जो 163 PS पावर और 280 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और DCT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.

SUV की कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होकर 18.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. अपने 212 mm ग्राउंड क्लीयरेंस, स्पेसियस केबिन और मजबूत सेफ्टी पैकेज के कारण Nissan Tekton Hyundai Creta, Kia Seltos और Volkswagen Taigun जैसी SUVs को कड़ी टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें- Volkswagen Tayron Life भारत में हुई लॉन्च; लग्जरी डिजाइन, एडवांस फीचर्स और पावरफुल इंजन के साथ

Nissan Tekton vs Kia Seltos: कीमत, फीचर्स और माइलेज में कौन है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें डिटेल्स

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button