NMMSS Scholarship 2026: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगी ₹12 हजार की स्कॉलरशिप, आवेदन की डेडलाइन बढ़कर 30 सितंबर
NMMSS Scholarship 2026: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों (Meritorious Students) के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार (Central Government) ने नेशनल मींस-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (National Means Cum-Merit Scholarship Scheme) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। जिसके चलते शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अब योग्य छात्र 30 सितंबर 2026 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल ((National Scholarship Portal)) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना का उद्देश्य आर्थिक परेशानी की वजह से 8वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता देना है। योजना के तहत चयनित छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक स्कॉलरशिप (Scholarship) दी जाती है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (Union Ministry of Education) ने NMMSS के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाई है। पहले निर्धारित अंतिम तारीख के बजाय अब छात्र 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद स्कूल या फिर संस्थान स्तर पर छात्रों के फॉर्म का वेरिफिकेशन 15 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी की जाएगी।
जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख:30 सितंबर 2026
स्कूल/संस्थान स्तर पर वेरिफिकेशन: 15 अक्टूबर 2026
जिला स्तर पर वेरिफिकेशन: 31 अक्टूबर 2026
हर साल ₹12 हजार की मिलेगी मदद
NMMSS के तहत चयनित छात्रों को हर साल ₹12,000 की स्कॉलरशिप दी जाती है। यह राशि ₹1,000 प्रति माह के हिसाब से छात्रों की पढ़ाई में आर्थिक मदद करती है। इस योजना के तहत हर साल कक्षा 9वीं के 1 लाख मेधावी छात्रों का चयन किया जाता है। स्कॉलरशिप आगे भी निर्धारित पात्रता और नियमों के अनुसार जारी रहती है।
किन छात्रों को मिलेगा लाभ?
NMMSS का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी पात्रता शर्तें पूरी करना जरूरी है। छात्र, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के स्कूल में पढ़ रहा हो। इसके साथ ही उसके माता-पिता/अभिभावक की सालाना आय ₹3.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं छात्र ने कक्षा 7वीं की परीक्षा में कम से कम 55% अंक हासिल किए हों। SC/ST वर्ग के छात्रों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी जाती है। छात्र को योजना की अन्य निर्धारित पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा।
ये भी पढ़ें:Sushant Disha Salian Death Case: सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान के बीच क्या था कनेक्शन? 6 दिन पहले हुई थी मैनेजर की मौत, अब CBI करेगी जांच
कैसे करें NMMSS Scholarship के लिए आवेदन?
योग्य छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाएं। फिर छात्र को पोर्टल पर One-Time Registration (OTR) पूरा करना होगा। इसके बाद बात आती है स्टेप 3 की OTR पूरा होने के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें। फिर NMMSS योजना का चयन करके आवेदन फॉर्म भरें। मांगी गई जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें। फॉर्म जमा करने के बाद छात्र को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि स्कूल और जिला स्तर पर उसका वेरिफिकेशन समय पर पूरा हो जाए।
ये भी पढ़ें: UP Outsource Employees: यूपी के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, समय पर सैलरी से लेकर नौकरी की सुरक्षा तक कई बदलाव
डेडलाइन का इंतजार न करें
शिक्षा मंत्रालय ने योग्य छात्रों को सलाह दी है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना अपना आवेदन पूरा कर लें। आवेदन के बाद स्कूल स्तर पर सत्यापन भी जरूरी है, इसलिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क में रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें:Gold Silver Rate Today 2 September: सितंबर आते ही फिसला सोना, चांदी में भी आई गिरावट, जानें आज का ताजा भाव