NO UPI DAY: चेंबर ऑफ कॉमर्स व कैट ने जताया विरोध, यूपीआई क्यूआर कोड को काले कपड़े से ढंक कर नहीं किया लेनदेन - Gwalior News
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Chamber Of Commerce And CAT Protested, Covering UPI QR Code With Black Cloth And Preventing Transactions.
ग्वालियर53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यूपीआई कोड को ढंकते व्यापारी।
कारोबारी बोले- केंद्र ने निर्णय नहीं लिया तो जेन-जी जैसा होगा आंदोलन कारोबारी संगठन व दुकानदारों ने बुधवार को NO UPI DAY मनाया। उन्होंने 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में क्यूआर कोड को काले कपड़े से ढंककर रखा।
विरोध स्वरूप 220 पेट्रोल पंपों पर सुबह ही यूपीआई बंद, केवल नकद के नोटिस चस्पा कर दिए गए थे। इस कारण ऐसे कुछ ग्राहक वापस गए जिनके पास नकद नहीं था। सब्जी, दूध व चाय-नाश्ते की दुकानों पर पहले की तरह ही यूपीआई व नकद भुगतान जैसी स्थिति रही। व्यापारिक संगठन अब राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की रणनीति में जुट गए हैं।
ग्वालियर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि बुधवार को बिक्री पर अधिक असर नहीं आया, 2 हजार से ज्यादा का पेमेंट यूपीआई से नहीं लिया। खैरिज किराना व्यवसायी संघ के मुख्य संरक्षक दिलीप खंडेलवाल ने कहा कि हमारा मार्जिन कम होगा तो कीमत पर असर आएगा। ग्रेटर ग्वालियर सेनेटरी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित परवाल ने कहा कि थोक में औसत मार्जिन 2 फीसदी रहता है, इसमें भी एमडीआर लगेगा। इससे मार्जिन कम होना तय है। ऐसे ही स्टेशनरी कारोबारी विवेक कपूर ने कहा कि असर ग्राहकों पर ही आएगा।
चेंबर ऑफ कॉमर्स
अपने हितों के लिए सारे व्यापारी एक, आगे भी विरोध करेंगे मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री ग्वालियर के बुधवार को नो यूपीआई डे के आह्वान का अंचल के व्यापारियों ने भरपूर समर्थन किया। सभी बड़े बाजारों के दुकानदारों ने अपने UPI QR Code/Scanner एवं Sound Box को काले कपड़े से ढंककर प्रतीकात्मक विरोध जताया। चेम्बर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष संदीप नारायण आदि ने कहा कि व्यापारियों ने काले कपड़े से ढंके यूपीआई क्यू आर कोड के फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए ताकि दूसरे कारोबारी भी विरोध में ऐसा करें। उक्त पदाधिकारियों ने कहा कि ग्वालियर के व्यापारी अपने हित से जुड़े विषयों पर संगठित होकर अपनी बात रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आगे भी जरूरी हुआ तो प्रभावी तरीके से विरोध किया जाएगा।
राजीव प्लाजा पर धरना, जताई आशंका- सामान के रेट पर पड़ेगा असर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने व्यापारियों के साथ राजीव प्लाजा पर नो यूपीआई डे मनाते हुए धरना दिया। कैट मप्र अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, संभागीय अध्यक्ष रवि गुप्ता व जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल सहित अन्य के नेतृत्व में कारोबारियों ने यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाने का विरोध किया। पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था ने डिजिटल पेमेंट को बढाने सेमीनार-केंप लगाए। अब लोगों को यूपीआई से भुगतान करने की आदत हो गई है तो सरकार उस पर शुल्क लगा रही है। इससे कम मार्जिन वाले कारोबार पर असर होगा और हर वस्तु के दो भाव होने की संभावना बनेगी। केंद्र सरकार निर्णय पर फिर से विचार नहीं करेगी तो देशभर में एक और बड़ा जेन जी जैसा आंदोलन संभव है।
.