बिना कान के अंदर लगे सुनाएंगे म्यूजिक! Noise लाया Sound by Bose वाले Master Buds Open

Sep 04, 2026 05:40 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Noise ने Master Buds Open पेश किए हैं। Sound by Bose Technology वाले ये Open-Ear Earbuds आसपास की आवाजों से जुड़े रहते हुए म्यूजिक और कॉलिंग का एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

Noise Master Buds Open

Noise Master Buds Open को प्रीमियम सेगमेंट का हिस्सा बनाया जाएगा।

भारतीय ऑडियो कंपनी Noise ने IFA Berlin 2026 में अपने प्रीमियम ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Master Buds Open पेश किए हैं। नए ईयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत इनमें मिलने वाली Sound by Bose Technology है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोडक्ट प्रीमियम ऑडियो और आसपास की आवाजों से जुड़े रहने के एक्सपीरियंस को एक साथ लाने के लिए डिजाइन किया गया है। Master Buds Open के साथ Noise ने पहली बार अपने Master Series को ओपन-ईयर ऑडियो कैटेगरी में शामिल किया है।

सम्बंधित सुझाव

Master Buds Open ट्रेडिशनल इन-ईयर TWS ईयरबड्स से अलग हैं। इनमें open-ear और ergonomic clip-on डिजाइन दिया गया है, जिससे ईयरबड्स कान के अंदर पूरी तरह सील नहीं होते। इसका फायदा यह है कि यूजर म्यूजिक या दूसरे ऑडियो कंटेंट को सुनते हुए आसपास की आवाजों से भी जुड़ा रह सकता है। यह डिजाइन खासतौर पर रोज सफर करने, आउटडोर एक्सरसाइज करने, कैफे या ऑफिस जैसे पब्लिक प्लेसेज पर काम करने और चलते-फिरते कॉल करने वाले यूजर्स के लिए परफेक्ट हो सकता है।

खास Sound by Bose टेक्नोलॉजी

ईयरबड्स में Sound by Bose Technology को शामिल किया गया है। Noise और Bose के बीच यह पार्टनरशिप कंपनी के Master Series में पहले भी देखने को मिला है। Noise के मुताबिक, Master Buds Open में Bose की ऑडियो एक्सपर्टीज को अपने डिजाइन और प्रोडक्ट इंजीनियरिंग के साथ जोड़ा गया है। इसका मकसद ऐसा ऑडियो एक्सपीरियंस देना है जिसमें यूजर को अच्छी साउंड क्वॉलिटी के साथ आसपास के माहौल की जानकारी भी मिलती रहे।

हालांकि, लॉन्च के वक्त Noise ने Master Buds Open के सभी स्पेसिफिकेशंस पब्लिक नहीं किए हैं। साथ ही इसका डिजाइन भी केवल टीज किया गया है और बाकी जानकारी से पर्दा उठना बाकी है। Master Buds Open की लॉन्चिंग Noise के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी अब Master Series को केवल इन-ईयर ऑडियो तक लिमिटेड नहीं रख रही है। इससे पहले इस सीरीज में Master Buds और Master Buds 2 जैसे प्रोडक्ट आ चुके हैं, जबकि अब कंपनी ने open-ear फॉर्म फैक्टर को भी इसमें शामिल कर लिया है।

सम्बंधित सुझाव

Noise का मानना है कि आसपास की आवाजों से जुड़े रहते हुए ऑडियो सुनने की जरूरत बढ़ रही है और नया प्रोडक्ट इसी ट्रेंड को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

भारत में कब शुरू होगी इसकी सेल?

भारत में Noise Master Buds Open की सेल सितंबर, 2026 के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। कीमत और पूरे स्पेसिफिकेशंस की जानकारी कमर्शियल लॉन्च के आसपास अगले कुछ सप्ताह में सामने आने की उम्मीद है। टीजर इमेज में ब्लैक, सिल्वर और गोल्डेन तीन मटैलिक कलर ऑप्शंस दिखे हैं।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

See Less