मुकेश अंबानी के JIO से पहले बाजार में धमाल मचाने आ रहा है NSE का IPO, 30,000 करोड़ के आईपीओ को मिली सेबी की मंजूरी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE के IPO का रास्ता अब लगभग साफ होता नजर आ रहा है. बाजार नियामक SEBI ने शुक्रवार को NSE के IPO से जुड़े ड्राफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट को मंजूरी दे दी है. SEBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह मंजूरी NSE के पब्लिक इश्यू की दिशा में एक बड़ा कदम है.

NSE का यह IPO करीब ₹30,000 करोड़ का हो सकता है. अगर यह इश्यू इसी साइज में आता है, तो यह भारत के सबसे बड़े IPO में शामिल हो सकता है. लंबे समय से निवेशकों और शेयर बाजार से जुड़े लोगों की नजर NSE के IPO पर बनी हुई है. NSE ने इस साल जून में IPO के लिए अपना ड्राफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट SEBI के पास जमा किया था. इसके बाद कंपनी इस बड़े इश्यू की तैयारी में जुटी थी. NSE ने संभावित निवेशकों से मिलने और IPO को लेकर रोडशो की तैयारी भी शुरू कर दी थी.

दूसरी ओर मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम, डिजिटल और टेक्नोलॉजी कंपनी, जियो प्लेटफॉर्म्स (JPL) अपना लगभग 4 अरब डॉलर का IPO अक्टूबर के आखिर या नवंबर की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है.

बड़े इन्वेस्टर्स बेचेंगे हिस्सेदारी

DRHP के अनुसार, ₹1 की फेस वैल्यू वाले इस IPO में SBI और दूसरे मौजूदा बड़े इन्वेस्टर्स की तरफ से 14.89 करोड़ तक के शेयरों की बिक्री (ऑफर-फॉर-सेल) शामिल होगी. इस मंजूरी के साथ ही लिस्टिंग की उस प्रक्रिया का समापन हो गया है, जिसकी शुरुआत दिसंबर 2016 में हुई थी. तब NSE ने ₹10,000 करोड़ के इश्यू के लिए अपना पहला DRHP दाखिल किया था, लेकिन बाद में को-लोकेशन विवाद के कारण यह प्रक्रिया रुक गई थी. पूरी तरह से ‘ऑफर-फॉर-सेल’ के तौर पर तैयार किए गए इस IPO का मतलब है कि एक्सचेंज खुद कोई नई पूंजी नहीं जुटाएगा. इसके बजाय, इससे मिलने वाली पूरी रकम उन मौजूदा शेयरधारकों को मिलेगी जो एक्सचेंज में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचना चाहते हैं.

ये भीप पढ़ें- Income Tax रिफंड अटका या मिला गलत नोटिस, यहां कर सकते हैं शिकायत

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.

Read More

google button