NSE IPO Last Date: आज NSE IPO में दांव लगाने का आखिरी दिन, GMP 50 रुपये के नीचे लुढ़का, क्या आखिरी दिन बदलेगी तस्वीर?

NSE IPO Last Date: आज NSE IPO में निवेश करने का आखिरी दिन है। यह आईपीओ 17 सितंबर को खुला था। फिलहाल इसका GMP 50 रुपये से नीचे आ गया है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। अब सभी की नजर सब्सक्रिप्शन, GMP और संभावित लिस्टिंग पर बनी हुई है।

NSE IPO Last Date: आज NSE IPO में दांव लगाने का आखिरी दिन, GMP 50 रुपये के नीचे लुढ़का, क्या आखिरी दिन बदलेगी तस्वीर?

(NSE IPO Last Date/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 21, 2026 / 10:09 am IST

Published Date: September 21, 2026 10:06 am IST

HIGHLIGHTS

  • NSE IPO में निवेश का आज आखिरी दिन है।
  • GMP गिरकर करीब ₹48 पर आ गया है।
  • IPO का प्राइस बैंड ₹1,700-₹1,785 है।

नई दिल्ली: NSE IPO Last Date: NSE IPO में पैसा लगाने का आज आखिरी दिन (NSE IPO Last Date) है। पिछले कुछ दिनों में इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगातार गिरा है। मौजूदा GMP 48 रुपये के आसपास बताया जा रहा है, जो करीब 3 फीसदी संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत देता है। हालांकि, कुछ दिन पहले यही GMP 300 रुपये से ऊपर था। इस तेज गिरावट ने IPO को लेकर बाजार में चर्चा बढ़ा दी है। ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि क्या IPO निवेशकों को सरप्राइज देगा।

17 सितंबर को खुला था IPO

NSE का IPO रिटेल निवेशकों के लिए 17 सितंबर को खुला था और 21 सितंबर को बंद (NSE IPO Last Date) हो रहा है। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 1,700 रुपये से 1,785 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एक लॉट में 8 शेयर हैं, यानी निवेशकों को कम से कम 14,280 रुपये लगाने होंगे। कर्मचारियों के लिए प्रति शेयर 170 रुपये की छूट रखी गई है। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 6,746.18 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

पूरी तरह OFS पर आधारित है इश्यू

NSE IPO का कुल आकार 22,561.57 करोड़ रुपये है और यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल यानी OFS है। इसमें कंपनी के मौजूदा शेयरधारक 12.64 करोड़ शेयर बेच रहे हैं। पहले दो दिनों में IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और कुल सब्सक्रिप्शन 1.04 गुना रहा। रिटेल कैटेगरी में 0.69 गुना, QIB में 1.32 गुना और NII कैटेगरी में 1.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

24 सितंबर को लिस्टिंग प्रस्तावित

NSE के IPO की शेयर बाजार में लिस्टिंग 24 सितंबर को प्रस्तावित है। अब निवेशकों की नजर आखिरी दिन (NSE IPO Last Date) के सब्सक्रिप्शन आंकड़ों और GMP की चाल पर रहेगी। जानकारी के लिए बता दें कि GMP अनौपचारिक ग्रे मार्केट का संकेत होता है।

Join Our Whatsapp Group

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

  • Gold Rate Today 21 September 2026: हफ्ते के पहले ही दिन इतने रुपये सस्ता हुआ सोना, 1.16 लाख के करीब पहुंचा 10 ग्राम का भाव, अब खरीदारों के आए अच्छे दिन 
  • Delhi High Court Judges Oath: दिल्ली हाईकोर्ट को मिलेंगे 7 नए जज, चीफ जस्टिस दिलाएंगे शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या? 
  • Intern Doctor Stipend Hike News: इंटर्न डॉक्टर्स को ​दिवाली से पहले मिली सौगात, स्टाइपेंड में हुई वृद्धि, मिला गिफ्ट तो डिप्टी सीएम के आवास पहुंचकर जताया आभार

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  NSE IPO में आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?

उत्तर:  NSE IPO में निवेश करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर है।

प्रश्न 2:  NSE IPO का मौजूदा GMP कितना है?

उत्तर:  ग्रे मार्केट में NSE IPO का GMP करीब ₹48 बताया जा रहा है।

प्रश्न 3:  NSE IPO का प्राइस बैंड कितना है?

उत्तर:  कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर तय किया है।

प्रश्न 4:  NSE IPO का लॉट साइज कितना है?

उत्तर:  IPO में एक लॉट 8 शेयरों का है। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से न्यूनतम निवेश ₹14,280 बनता है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

Web Title: NSE IPO Last Date: Today is the last day to bid for the NSE IPO; GMP has slipped below ₹50 will the scenario change on the final day?