NSUI नेताओं ने पीट-पीटकर की थी युवक की हत्या: ऋषि निर्मलकर हत्याकांड मामले में 6वां आरोपी होटल मालिक रवि शर्मा भी गिरफ्तार, उधारी के पैसे को लेकर हुआ था विवाद - durg-bhilai News
दुर्ग में उधारी के पैसों को लेकर इंदिरा मार्केट स्थित होटल 36 इन में ऋषि निर्मलकर की हत्या के मामले में पुलिस छठवें आरोपी रवि शर्मा (43) को भी गिरफ्तार कर लिया है। रवि शर्मा होटल का मालिक है, जिस होटल में यह पूरा विवाद हुआ था। ऋषि निर्मलकर के साथ आरो
.

पुलिस ने आरोपी रवि शर्मा को किया गिरफ्तार।
घटना 24 जनवरी को होटल 36 इन में पुराने पैसों की वसूली को लेकर ऋषि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि ऋषि निर्मलकर से पैसे रवि शर्मा को लेना था, लेकिन वो पैसा नहीं दे रहा था। इसके बाद रवि ने बाकी लोगों को पैसा वसूली करने के लिए बुलाया था। इस दौरान रवि शर्मा ने भी ऋषि को पीटा था। मारपीट में ऋषि को गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सफेद शर्ट में मुख्य आरोपी NSUI जिला उपाध्यक्ष मेजर सागर, बाकी उसके दोस्त हैं।
उधारी के पैसे नहीं लौटाने से शुरू हुआ था विवाद पुराने मामले की जांच में सामने आया था कि ऋषि पर पैसे लौटाने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। पैसे नहीं लौटाने और फोन नहीं उठाने को लेकर विवाद बढ़ा। इसके बाद ऋषि को होटल ले जाकर उसके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई थी। पुरानी जांच में यह भी सामने आया था कि ऋषि को उसके साथियों के जरिए रास्ते से ले जाकर होटल 36 इन पहुंचाया गया था। होटल के कमरे में उसके साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। घर पहुंचने के बाद उसने परिवार को चोटों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी थी।

एनएसयूआई का दुर्ग जिला संयोजक प्रशांत राव।
दो दिन बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत मारपीट के बाद ऋषि की तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे भिलाई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 25 जनवरी को थाना सुपेला से मर्ग डायरी मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट, मर्ग पंचनामा, गवाहों के बयान और अस्पताल की मौत से जुड़ी रिपोर्ट की जांच की गई। जांच में सामने आया कि ऋषि के शरीर पर लगी गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हुई। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे समेत 3 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था।
पहले दो, फिर तीन आरोपी गिरफ्तार जांच के पहले चरण में पुलिस ने प्रशांत राव और लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी रही। 2 फरवरी को पुलिस ने घेराबंदी कर काके उर्फ हरविंदर सिंह, मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर और अंकित झा को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पांच आरोपियों से पूछताछ के बाद रवि शर्मा तक पहुंची पुलिस मामले की जांच पांच गिरफ्तारियों के बाद भी जारी रही। पुलिस ने आरोपियों के पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर रवि शर्मा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। जांच में अपराध में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। रवि शर्मा को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस तरह इस मामले में अब तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
ऋषि निर्मलकर के हत्या के आरोपियों का नाम
1. प्रशांत राव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ओम नगर उरला, दुर्ग। (पूर्व गिरफ्तार) 2. लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी जयंती नगर, दुर्ग। (पूर्व गिरफ्तार) 3. काके उर्फ हरविंदर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, दुर्ग।(पूर्व गिरफ्तार) 4. मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर, उम्र 19 वर्ष, निवासी गुरूनानक नगर, दुर्ग।(पूर्व गिरफ्तार) 5. अंकित झा, उम्र 22 वर्ष, निवासी बेलूर हाउसिंग, हावड़ा (प.ब.), हाल मुकाम दीपक नगर, दुर्ग।(पूर्व गिरफ्तार) 6. रवि शर्मा, उम्र 43 वर्ष, निवासी खण्डेलवाल कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 37, दुर्ग।