NTA ने जारी किया NET के 84 विषयों का रिजल्ट, 6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दिया था एग्जाम
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार (28 अगस्त) रात UGC-NET का रिजल्ट जारी कर दिया. NTA ने बताया कि 84 विषयों के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. परीक्षा में 6.07 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. NTA के मुताबिक, 4 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए क्वालिफाई कर लिया है.वहीं, 97 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने PHD में दाखिले के लिए पात्रता हासिल की है.
NTA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 84 विषयों की परीक्षा में शामिल हुए 6.07 लाख अभ्यर्थियों में से 97,000 से अधिक ने PHD में दाखिले के लिए और 4,000 से अधिक ने JRF के लिए अर्हता हासिल की है. उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड हासिल कर सकते हैं.
सितंबर में होगी 3 विषयों की दोबारा परीक्षा
NTA ने इस साल जून में अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया था. यह फैसला एक विशेषज्ञ समिति को प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा संबंधी गलतियां मिलने के बाद किया गया था. इन विषयों की परीक्षा अगले महीने सितंबर में होगी. NTA ने बताया है कि अगर इन विषयों की परीक्षा देने वाले लोग रिजल्ट चेक करते हैं तो इनवैलिड पासवर्ड का मैसेज आ सकता है.
UGC-NET June 2026 Results
The National Testing Agency has declared the UGC-NET June 2026 results for 84 subjects today, 28 August 2026. 📌 Results/Score Cards are available on the official UGC-NET website. Candidates can login to https://t.co/roExIJGkUd to view, download and pic.twitter.com/okpE5ITJgw
— National Testing Agency (@NTA_Exams) August 28, 2026
NTA ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
रिजल्ट जारी करने की जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोशल मीडिया पर दी. एजेंसी ने लिखा ‘नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज, 28 अगस्त 2026 को 84 सब्जेक्ट्स के लिए UGC-NET जून 2026 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट/स्कोर कार्ड ऑफिशियल UGC-NET वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. कैंडिडेट्स अपना स्कोर कार्ड देखने, डाउनलोड करने और प्रिंट करने के लिए https://ugcnet.nta.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं’.
इसके साथ ही NTA ने पोस्ट में यह भी बताया है कि जिन तीन विषयों का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है, उनकी परीक्षा सितंबर के दूसरे सप्ताह में होगी. एजेंसी ने लिखा ‘इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी सब्जेक्ट्स के कैंडिडेट्स, जिनके एग्जाम 9 और 10 सितंबर 2026 को दोबारा होने वाले हैं, अगर वे UGC-NET जून 2026 स्कोरकार्ड एक्सेस करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें इनवैलिड एप्लीकेशन नंबर/पासवर्ड मैसेज मिल सकता है. इन कैंडिडेट्स का स्कोरकार्ड/रिजल्ट उनके एग्जाम के दोबारा होने के बाद ही उपलब्ध कराया जाएगा’.

शालिनी बाजपेयी
शालिनी बाजपेयी टीवी9 भारतवर्ष न्यूज चैनल में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर दिल्ली में काम कर रही हैं. टीवी9 भारतवर्ष से 2019 से जुड़ी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. शिक्षा, स्वास्थ्य और दिल्ली सरकार जैसी अहम बीट को कवर करती हैं. शालिनी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक और परास्नातक किया है
Read More