NTPC में डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती, 12 अगस्त से आवेदन होंगे शुरू,2 लाख तक सैलरी

NTPC में डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती, 12 अगस्त से आवेदन होंगे शुरू,  2 लाख तक सैलरी

NTPC में डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्तीImage Credit source: Getty Images

इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी कर सरकारी सेक्टर में बेहतर करियर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एनटीपीसी लिमिटेड ने भर्ती का मौका दिया है. महारत्न कंपनी एनटीपीसी ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग से जुड़े उम्मीदवारों को नौकरी का अवसर मिलेगा. कुल 135 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2026 से शुरू होगी.

योग्य उम्मीदवार 26 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन एनटीपीसी के आधिकारिक करियर पोर्टल के जरिए किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक सैलरी के साथ कई सुविधाएं भी मिलेंगी.

135 डिप्टी मैनेजर पदों पर होगी भर्ती

एनटीपीसी की इस भर्ती में डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) के 55 पद, डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 40 पद और डिप्टी मैनेजर (कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन) के 40 पद शामिल हैं. इस तरह कुल 135 रिक्त पदों को भरा जाएगा. आवेदन की शुरुआत 12 अगस्त से होगी, जबकि फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2026 तय की गई है.

बीई/बीटेक के साथ अनुभव जरूरी

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में फुलटाइम बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. डिप्टी मैनेजर E4 ग्रेड का पद है, इसलिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में जरूरी वर्क एक्सपीरियंस भी होना चाहिए. आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. एससी, एसटी, ओबीसी और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार एज लिमिट में छूट मिलेगी.

2 लाख तक सैलरी, ऐसे होगा चयन

एनटीपीसी में चयनित डिप्टी मैनेजर को 70,000 से 2,00,000 रुपये तक का IDA पे-स्केल मिलेगा. इसके अलावा डीए, विभिन्न भत्ते, मेडिकल सुविधा और अन्य कंपनी लाभ भी दिए जाएंगे. उम्मीदवारों का चयन आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू या पर्सनालिटी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा.

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को एनटीपीसी के करियर पोर्टल पर जाकर Current Openings में Advt. No. 10/26 चुनना होगा. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और एक्सपीरियंस की डिटेल्स भरनी होगी. जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन की फीस जमा करनी होगी. एससी, एसटी, PwBD और महिला उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button