Number Plate Fine: CCTV कैमरे से बचने के लिए नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी, हो सकती है जेल| Navbharat Live
Updated On: Jul 24, 2026 | 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार
Number Plate Fine: सड़क पर गाड़ी चलाते समय नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करना अब आपको बहुत भारी पड़ सकता है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और जेल हो सकती है।

नंबर प्लेट फाइन (सोर्स- सोशल मीडिया)
विस्तार
Number Plate Fine Tampering Vehicle Plates To Evade Roadside CCTV Cameras: सड़क पर अब ट्रैफिक नियम काफी कड़े हो गए हैं और वाहन चलाते वक्त आपको नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। आपकी गलती से आपको तो नुकसान होता ही है, इससे सड़क पर अन्य वाहनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सड़क पर आप वाहन चला रहे हैं तो कई नियमों का ध्यान रखना होता है जैसे टू-व्हीलर पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट। मौजूदा समय में चालान कटने से बचने के लिए वाहन चलाने वाले लोग नंबर प्लेट के साथ खेल कर रहे हैं।
सीसीटीवी से कट रहा चालान
मौजूदा समय में ट्रैफिक रेड लाइट पर लगे सीसीटीवी के जरिए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान काटा जाता है। उस चालान को ऑनलाइन वाहन मालिकों को भेज दिया जाता है जिससे वे जुर्माना भर सकें। लेकिन अब इससे बचने के लिए लोग नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मोटर व्हीकल एक्ट के नियम
मोटर वाहन अधिनियम के तहत नंबर प्लेट के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ करने या छिपाने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माने का प्रावधान है। मोटर व्हीकल एक्ट के नियम 50 और 51 के तहत गाड़ी की नंबर प्लेट पर छपे हुए नंबर या अक्षर बिल्कुल साफ-साफ दिखने चाहिए।
5000 से 10000 रुपये जुर्माना
वाहन के नंबर प्लेट से किसी तरह के छेड़छाड़ करने पर भारी जुर्माने का बहुत ही सख्त प्रावधान सरकार ने किया है। पहली बार पकड़े जाने पर आपका 5000 रुपये का चालान काटा जा सकता है। वहीं दोबारा नंबर प्लेट छेड़छाड़ में पकड़े गए तो 10000 रुपये का भारी जुर्माना होगा।
फर्जी नंबर पर होगी जेल
अगर कोई वाहन के नंबर को बदल देता है या फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करता है तो उस पर केस दर्ज किया जाता है। इस गंभीर मामले में पकड़े जाने पर आरोपी को सीधे जेल भी हो सकती है। आप नंबर प्लेट पर किसी भी चीज को चिपका भी नहीं सकते हैं।
यह भी पढ़ें: EPS Pension: 20 साल की प्राइवेट नौकरी के बाद कितनी मिलेगी पेंशन, जानें पूरा कैल्कुलेशन
टूटी नंबर प्लेट पर भी चालान
नंबर प्लेट पर नंबर छिपाने के लिए टेप लगाने के साथ-साथ जाति, पद और किसी भी तरह का स्लोगन लिखने की भी सख्त मनाही है। इसके अलावा आप अपनी गाड़ी में टूटा हुआ नंबर प्लेट भी बिल्कुल नहीं लगा सकते हैं। इसके लिए भी आपका भारी चालान तुरंत काटा जा सकता है।
