'टीम इंडिया में वापसी मेरा लक्ष्य नहीं, जहां हूं, वहां खुश हूं...', ODI वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी

Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. बता दें कि भुवी को वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खिलाने की मांग हो रही है.

Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. बता दें कि भुवी को वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खिलाने की मांग हो रही है.

author-image

New Update

Bhuvneshwar Kumar

Bhuvneshwar Kumar

ODI World Cup 20267: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन में अभी 1 साल से ज्यादा का वक्त है, लेकिन क्रिकेट के इस सबसे बड़े महाकुंभ की चर्चाएं अभी से शुरू हो गई है. इस टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू भी कर दी है. वनडे वर्ल्ड कप 2027 की संयुक्त मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे. वहीं वनडे वर्ल्ड कप के लिए कई भारतीय खिलाड़ियों की टीम में वापसी कराने की मांग हो रही है, जो वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. इन खिलाड़ियों में अनुभवी स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी शामिल हैं. अब भुवी ने वर्ल्ड कप खेलने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. 

भुवनेश्वर कुमार की हो रही टीम इंडिया में वापसी की मांग

भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2022 में खेला था. हालांकि भुवी ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी खेल को जारी रखा. आईपीएल के पिछले 2 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसे देखते हुए वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए उन्हें टीम इंडिया में वापसी की मांग हो रही है. अब भुवी ने इसपर बात की है.

मेरे घर पर कभी क्रिकेट की बात नहीं होती है - भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार ने अब RCB पॉडकास्ट में कई चीजो पर बात की है. उन्होंने कहा कि वो काफी शांत रहते हैं, जिसका क्रेडिट उनकी फैमली को जाता है. उन्होंने बताया कि उनके घर पर कभी क्रिकेट की बात नहीं होती है. भुवी ने यह भी कहा कि हम कभी भी इस बारे में बात नहीं करते कि मैं टीम इंडिया में वापसी कर पाऊंगा या नहीं या फिर मेरा सेलेक्शन क्यों नहीं किया गया. उनका मनना है कि बदलाव खेल का एक बड़ा हिस्सा है और समय के साथ नई पीढ़ी आती है और यह खेल का हिस्सा है. भुवी ने कहा कि अभी मैं जहां हूं, वहां खुश हूं.

🔴 I DON'T PLAY FOR AN INDIA COMEBACK ANYMORE - BHUVI 🤯

Bhuvneshwar Kumar said🎙️: He has already fulfilled his dream of playing for India, so making a comeback is no longer his main goal.

- He explained that he now plays purely for the love of cricket. However, he remains… pic.twitter.com/4i4ViZ2ee5

— Sam (@cricsam02) August 2, 2026

मैं भारत का प्रतिनिधित्व करने का अपना जी चुका हूं - भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार ने RCB पॉडकास्ट में कहा, "मैं भारत का प्रतिनिधित्व करने का अपना सपना पहले ही जी चुका हूं, इसलिए टीम इंडिया में वापसी करना अब ऐसी चीज नहीं है जिसके पीछे मैं भाग रहा हूं.आज, मैं क्रिकेट खेलता हूं क्योंकि मुझे वास्तव में इस खेल से प्यार है. मैं साल भर ट्रेनिंग करके, घरेलू टूर्नामेंटों और यूपी टी20 लीग में खेलकर खुद को समर्पित रखता हूं, और इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करता हूं कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मुझे पर्याप्त आराम मिले."

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी की हो रही मांग

भुवनेश्वर कुमार इन दिनों काफी चर्चाओं में बने हुए हैं. उनकी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया में वापसी को लेकर इस समय क्रिकेट गलियारों में काफी जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है. अब तक कई भारतीय दिग्गज भुवी को वापस टीम में लाने की मांग कर रहे हैं, जिसमें रविचंद्रन अश्विन और दिनेश कार्तिक शामिल हैं. इन दिग्गजों का मानना है कि साउथ अफ्रीका की पिच पर भुवी टीम इंडिया के लिए एक्स फ्रैक्टर साबित हो सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि भुवी की टीम इंडिया में वापसी होती है या नहीं. 

यह भी पढ़ें:  अभिषेक शर्मा ने ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए ठोक दिया दावा, वनडे में सिर्फ 91 गेंदों पर जड़ दिए 233 रन

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें