जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, ODI क्रिकेट में गिलक्रिस्ट के बाद यह कारनामा करने वाले बने सिर्फ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर
AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.
AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/20/josh-inglis-2026-09-20-22-25-29.jpg)
Josh Inglis
Josh Inglis Century: ऑस्ट्रेलिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने इतिहास रच दिया है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए सीरीज के आखिरी वनडे में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इनोसेंट काइया (55), क्रेग एर्विन (59) और कप्तान सिकंदर रजा के नाबाद 81 रनों के दम पर 271 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. जवाब में 272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जब सिर्फ 25 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे, तब जोश इंग्लिस ने मोर्चा संभाला और भारी दबाव के बीच सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शतक ठोक दिया. इंग्लिस की इस जादुई शतकीय पारी ने न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज करा दिया.
जोश इंग्लिश के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के दिए 272 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआती झटके जल्दी लगे. शुरुआती विकेट जल्दी गिर जाने के बाद जोश इंग्लिस ने मोर्चा संभाला और पारी को बखूबी आगे बढ़ाया. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया. इंग्लिस ने 102 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 103 रनों की बेहतरीन पारी खेली. हालांकि, वह मैच फिनिश करके नहीं लौट सके और पारी के 42वें ओवर की पहली गेंद पर सिकंदर रजा का शिकार बन गए, लेकिन शतक लगाते ही जोश इंग्लिस ने इतिहास रच दिया. उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
— ICC (@ICC) September 20, 2026
ऐसा करने वाले जोश इंग्लिश बने सिर्फ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर
जोश इंग्लिस अब वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बन गए हैं. उनसे पहले यह ऐतिहासिक कारनामा सिर्फ दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के नाम दर्ज था. यह इंग्लिस के वनडे करियर का दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने साल 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 120 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर अपना पहला वनडे शतक जमाया था. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई इस 103 रनों की पारी की बदौलत वह गिलक्रिस्ट के इस बेहद खास और एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं.
This is Josh Inglis’ second ODI century after his 120* (86) while chasing 352 against England in the 2025 Champions Trophy.#ZIMvsAUSpic.twitter.com/WHsuBb04MP
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 20, 2026
इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए तय 50 ओवरों में 8 विकेट पर 271 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. मेजबान टीम की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने मोर्चा संभाला और महज 72 गेंदों में 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. रजा के अलावा क्रेग एर्विन ने 59 रन और इनोसेंट काइया ने 55 रनों का योगदान दिया. दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में नाथन एलिस सबसे कामयाब रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए. वहीं स्पेंसर जॉनसन और एडम जम्पा को 2-2 विकेट मिले.
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी, लेकिन जोश इंग्लिस ने शानदार शतक लगाकर टीम की जीत की उम्मीद को बरकरार रखा. इसके बाद एक रोमांचक मैच में नाथन एलिस ने गेंद के बाद बल्ले से वो कर दिखाया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए एलिस ने 44 गेंदों में 36 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को 1 विकेट से चमत्कारी जीत दिला दी. जिम्बाब्वे की टीम जीत के इतने करीब आकर भी सीरीज में खुद को क्लीन स्वीप होने से बचा नहीं पाई.
यह भी पढ़ें: 'वहां छोले बेचने गए थे....', बाबर आजम की कप्तानी पर भड़के वसीम अकरम, बोले - दूसरे टेस्ट के बाद ही छोड़ देते कैप्टेंसी
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें