Old Jewellery Reuse Ideas: अलमारी में पड़ी पुरानी जूलरी को दें नया रूप, ये Ideas हैं एकदम Trendy
Old Jewellery Reuse Ideas: अलमारी में रखी पुरानी जूलरी को फेंकने की जरूरत नहीं! पुराने नेकलेस, झुमके, चूड़ियां और पेंडेंट से बनाएं ट्रेंडी फैशन एक्सेसरीज और खूबसूरत होम डेकोर। ये आसान Reuse Ideas आपकी पुरानी जूलरी को देंगे बिल्कुल नया और स्टाइलिश लुक।
Old Jewellery Reuse Ideas: अलमारी में रखी पुरानी जूलरी अक्सर यूज न होने के कारण बेकार लगने लगती है, लेकिन थोड़ी क्रिएटिविटी से इन्हें फिर से स्टाइलिश बनाया जा सकता है। पुराने नेकलेस, चूड़ियां, झुमके और पेंडेंट को नए अंदाज में यूज करके आप ट्रेंडी एक्सेसरीज और खूबसूरत होम डेकोर तैयार कर सकती हैं।
पुराने नेकलेस से बनाएं लेयरिंग स्टाइल

अगर आपके पास पुराने नेकलेस हैं, जिन्हें अब पहनना पसंद नहीं करतीं, तो उन्हें फेंकने के बजाय लेयरिंग के लिए यूज करें। अलग-अलग लंबाई वाले नेकलेस को एक साथ पहनने से स्टाइलिश लेयर्ड लुक तैयार होगा। चाहें तो इनमें से किसी एक पेंडेंट को अलग करके पतली चेन में लगाएं। इससे पुरानी जूलरी को मॉडर्न टच मिलेगा और यह वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी आसानी से मैच हो जाएगी।
झुमकों को बनाएं ब्रोच या हेयर एक्सेसरी
पुराने झुमकों में लगे खूबसूरत स्टोन और डिजाइन को नए तरीके से यूज किया जा सकता है। झुमके का हुक हटाकर इसे साड़ी, दुपट्टे या ब्लेजर पर ब्रोच की तरह लगाएं। छोटे और हल्के झुमकों को हेयर क्लिप पर चिपकाकर स्टाइलिश हेयर एक्सेसरी भी तैयार की जा सकती है। यह आइडिया खासतौर पर फेस्टिव और पार्टी लुक के लिए बेस्ट है।
पुरानी चूड़ियों से बनाएं स्टेटमेंट कफ

टूटी या पुरानी चूड़ियों को मिलाकर एक नया स्टेटमेंट कफ तैयार करें। अलग-अलग डिजाइन और रंगों वाली चूड़ियों को एक साथ जोड़कर मोटा ब्रेसलेट बनाया जा सकता है। इनके ऊपर मोती, कुंदन, लेस या छोटे स्टोन लगाकर इसे और अट्रेक्टी बनाएं। इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ ऐसा कफ काफी ट्रेंडी नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें- जैली फिश हैंगर की एस्थेटिक डिजाइन, होम डेकोर के लिए चुनें परफेक्ट पीस
पेंडेंट से सजाएं बैग
पुराने पेंडेंट और ब्रोच को अपने हैंडबैग या क्लच का अट्रैक्टीव चार्म बनाया जा सकता है। पेंडेंट को बैग के हैंडल पर रिबन, चेन या छोटे हुक की मदद से लगाएं। अगर पेंडेंट बड़ा है तो इसे बैग के फ्रंट पर सेंटर में लगाकर स्टेटमेंट डिजाइन तैयार करें। इससे सिंपल बैग भी बिल्कुल नया और डिजाइनर जैसा दिखाई देगा।
जूलरी से बनाएं खूबसूरत होम डेकोर

पुरानी जूलरी का यूज केवल फैशन एक्सेसरी के तौर पर ही नहीं, बल्कि घर सजाने में भी किया जा सकता है। पुराने मोती, चेन और पेंडेंट को फोटो फ्रेम, मिरर बॉर्डर या छोटे वॉल हैंगिंग पर चिपकाएं। खूबसूरत जूलरी पीसेज को डेकोर ट्रे में रखकर कॉफी टेबल डेकोर भी बनाया जा सकता है। इस तरह पुरानी चीजों को बिना ज्यादा खर्च किए नया और यूनिक लुक मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- रक्षा बंधन में प्यारी बहन को दें ये खास तोहफा, हमेशा दिल से रहें कनेक्टेड