'प्रेग्नेंसी में टूटी शादी, छूटा साथ...' दिग्गज एक्टर Om Puri की पहली पत्नी की दर्दनाक कहानी; नहीं बचा बच्चा - bollywood actor om puri cheated his first wife while she was pregnant and then got married to nandita

ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर ने अपनी दर्दनाक शादी के टूटने की कहानी शेयर की। जब वे गर्भवती थीं और ओम पुरी का किसी और से अफेयर चल रहा था। ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कभी-कभी, बॉलीवुड में सबसे ज्यादा दिल तोड़ने वाली घटनाएं पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में घटित होती हैं। आज हम जिस जाने-माने एक्टर की बात कर रहे हैं उनकी शादी बहुत ही दर्दनाक मोड़ पर टूटी वो भी तब जब उनकी पत्नी प्रेग्नेंट थीं। इस समय वो बाहर किसी अन्य महिला से इश्क लड़ा रहे थे।

हम बात कर रहे हैं जाने-माने एक्टर ओम पुरी (Om Puri) और उनकी पहली पत्नी, सीमा कपूर के बारे में। उन्होंने एक बार बताया था कि कैसे दिवंगत एक्टर के साथ उनकी आठ महीने की शादी तब टूट गई, जब वे किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ते में आ गए। उस समय सीमा प्रेग्नेंट थीं और उन्हें इस दुख से अकेले ही गुजरना पड़ा।

शादी के बाद चला अफेयर

सीमा के अनुसार, जब ओम पुरी 'सिटी ऑफ जॉय' की शूटिंग कर रहे थे उस दौरान ही ये सारी चीजें हुईं। उस समय को याद करते हुए उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'हमारी शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन उस फिल्म ने मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी।' इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ओम पुरी की मुलाकात पत्रकार नंदिता से हुई, जिनसे उन्होंने बाद में शादी की और उनका एक बेटा भी हुआ।

Om Puri

हालात को और भी दर्दनाक बनाने वाली बात यह थी कि उनके आस-पास के कई लोगों को पहले से ही इस बारे में पता था। सीमा ने बताया कि उनके करीबी दोस्तों, जिनमें एडिटर रेणु सलूजा और फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा शामिल थे उन्हें इस अफेयर के बारे में पता था, लेकिन उन्होंने उन्हें यह बात नहीं बताई क्योंकि उन्हें लगा कि यह मामला गंभीर नहीं है।

दोस्तों ने भी नहीं लगने दी भनक

उन्होंने याद करते हुए कहा कि रेणु सलूजा, विधु विनोद चोपड़ा की पहली पत्नी थीं मेरी बहुत अच्छी दोस्त थीं। उन्हें इस अफेयर के बारे में पता था। लेकिन उन्होंने, सुधीर मिश्रा और बाकी लोगों ने मुझे ज्यादा कुछ नहीं बताया क्योंकि उन्हें लगा कि ये इतना सीरियस मैटर नहीं है।

Om Puri (2)

आखिरकार सच तब सामने आया जब सीमा दिल्ली में थीं। ओम पुरी ने खुद उन्हें फोन किया और माना कि वह किसी और के साथ रिलेशनशिप में हैं। सीमा ने कहा, 'उन्होंने मुझे फोन करके बताया कि वह किसी और के साथ हैं, और मेरे दोस्तों ने कहा कि वह बस ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं।' लेकिन उनकी आवाज से मुझे अंदाजा हो गया था कि यह कोई आम झगड़ा नहीं था।

अंत समय में मांगी थी माफी

सीमा को लगा कि वो सबकुछ ठीक कर लेंगी लेकिन जब उन्हें एक दिन ओम पुरी के समान में लव लेटर्स मिले तो वो अंदर से टूट गईं। सीमा ने उसी समय उनका घर छोड़ दिया जबकि वो तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। सीमा उस बच्चे को बचा नहीं पाईं और सबकुछ जानते हुए इस दुख में उनका साथ देने के बजाए ओम पुरी ने सेक्रेटरी के हाथों उनके लिए 25 हजार रुपये भिजवाए जिसे सीमा ने लेने से मना कर दिया।