OMG! विकास के नाम पर कट रहे पेड़ों के बीच शख्स की अनोखी पहल, ट्रेन से शुरू किया हरियाली फैलाने का अनोखा अभियान

OMG! विकास के नाम पर कट रहे पेड़ों के बीच शख्स की अनोखी पहल, ट्रेन से शुरू किया हरियाली फैलाने का अनोखा अभियान

ट्रेन से बीज फैलाकर हरियाली बढ़ा रहा शख्सImage Credit source: X/@vethavalli71231

आज के समय में कंस्ट्रक्शन और विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई लगातार जारी है. कहीं सड़क चौड़ी करने के लिए पेड़ हटाए जा रहे हैं तो कहीं नई इमारतों और दूसरी परियोजनाओं के लिए हरियाली कम हो रही है. डाउन टू अर्थ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2023 से मई 2026 के बीच करीब 28 लाख पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई या पेड़ काटे गए. ऐसे समय में सवाल उठता है कि पेड़ों की भरपाई कौन करेगा?

इसी सवाल का एक बेहद दिलचस्प जवाब एक शख्स अपने तरीके से दे रहा है. उन्होंने ज्यादा से ज्यादा नए पेड़ उगाने का बीड़ा उठाया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रेन के सफर के दौरान बीज बोते नजर आ रहे हैं. उनका तरीका जितना आसान है, उतना ही लोगों को प्रेरित करने वाला भी है.

क्या दिखा इस वीडियो में?

vetha valli नाम के यूजर ने यह वीडियो X पर शेयर किया है. पोस्ट में बताया गया है कि यह शख्स बारिश के मौसम में बीज फैलाने का काम करते हैं. वह ट्रेन से सफर करते समय रास्ते में बीज फेंकते जाते हैं. ट्रेन दूर-दराज के इलाकों से होकर गुजरती है, ऐसे में एक ही सफर में बीज काफी बड़े इलाके तक पहुंच सकते हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा है. उसके आसपास कई बीज रखे हुए हैं. वह एक-एक करके इन्हें बाहर की तरफ फेंकता जाता है. उनका मकसद साफ है, जहां संभव हो वहां नए पौधे उगें और खाली जगहों पर फिर से हरियाली लौटे. वीडियो सामने आने के बाद लोग इस शख्स की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि पेड़ों को काटने की खबरों के बीच इस तरह की कोशिश उम्मीद जगाती है. एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा कि हम भी फेंकते हैं, लेकिन बीज नहीं, कूड़ा. वहीं एक दूसरे यूजर ने विकास के नाम पर हो रही पेड़ों की कटाई पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर इसी तरह पेड़ कटते रहे तो एक दिन शायद बचाने के लिए कुछ बचेगा ही नहीं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: बस चोरी करने निकले चोरों की किस्मत ने दिया धोखा, पंचर टायर ने रोका रास्ता तो छोड़कर हुए नौ-दो ग्यारह

हालांकि, सिर्फ बीज फेंक देना ही काफी नहीं होता. हर बीज को उगने के लिए अलग तरह की परिस्थितियों की जरूरत होती है. कुछ बीज ऐसे होते हैं जिन्हें अंकुरित होने के लिए सीधे रोशनी चाहिए. ऐसे बीजों को मिट्टी के अंदर दबाकर ऊपर से ढकना सही नहीं होता. वहीं कद्दू और लौकी जैसे बड़े बीजों को बोते समय थोड़ी गहराई जरूरी होती है. इनके बीज की मोटाई से करीब दोगुनी गहराई का गड्ढा बनाकर बीज डालना चाहिए और फिर मिट्टी से ढक देना चाहिए. कुछ छोटे बीजों को सिर्फ मिट्टी की बेहद पतली परत की जरूरत होती है. उन्हें बहुत गहराई में दबाने पर अंकुर बाहर नहीं निकल पाता. इसलिए बीज के आकार और उसकी जरूरत के हिसाब से ही उसे मिट्टी में डालना चाहिए.

यहां देखिए वीडियो

மழைக்காலத்தில், ரயில் பாதையோரங்களில் உள்ள திறந்தவெளிகளில் பழங்களின் விதைகள் விதைக்கின்றார் இந்த நல்ல மனிதர். இது ஒரு சிறந்த, பாராட்டுக்குரிய முன்னெடுப்பு;

வாய்ப்பு கிடைக்கும்போதெல்லாம் நாமும் இதைப் பின்பற்ற வேண்டும். pic.twitter.com/munqmOH7nh

— vetha valli (@vethavalli71231) August 11, 2026

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button