वायरल OMR शीट पर NTA का जवाब, कहा यह डिजिटली बदली हुई कॉपी
एजुकेशन
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jul 19, 2026, 04:26 PM IST
अवनीश श्रीवास्तव की ओएमआर शीट के बारे में सोशल मीडिया पर फैल रहे आरोपों पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के सूत्रों ने कहा सोशल मीडिया पर जो इमेज शेयर की जा रही है, वह NTA के रिकॉर्ड में मौजूद ओएमआर शीट नहीं है।
![]()
वायरल OMR शीट पर NTA का जवाब
NEET UG Viral OMR Sheet: रीट नीट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बीच अवनीश श्रीवास्तव नाम के छात्र की ओएमआर (OMR) शीट बदलने का विवाद सामने आया था। इस पर एनटीए ने अपनी प्रतिक्रिया स्पष्ट की है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के सूत्रों ने कहा सोशल मीडिया पर जो इमेज शेयर की जा रही है, वह NTA के रिकॉर्ड में मौजूद ओएमआर शीट नहीं है। यह डिजिटली बदली हुई कॉपी है। सूत्रों ने आगे बताया कि शेयर की जा रही इमेज में "गलत सीरियल नंबर, शीट के ऊपर दिए गए निर्देशों में स्पेलिंग की गलतियां और गलत फील्ड लेबल हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि वायरल इमेज में दिख रहा नाम अजीत सिंह, पिता लखन सिंह और माता रीना सिंह NEET (UG) 2026 के लिए रजिस्टर्ड किसी भी कैंडिडेट से मेल नहीं खाता है। सूत्रों ने बताया कि कैंडिडेट के परिवार की तरफ से दी गई शिकायत की मेरिट के आधार पर जांच की गई थी, परिवार को असली OMR शीट की कॉपी के साथ लिखित जवाब दिया गया था, और रिजल्ट वही रहेगा जो घोषित किया गया था, क्योंकि यह कैंडिडेट की अपनी असली OMR शीट पर आधारित है।
रिजल्ट में नहीं होगी कोई बदलाव
बता दें सूत्रों के अनुसार, जांच में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी या मूल्यांकन संबंधी त्रुटि सामने नहीं आई है। इसलिए एजेंसी ने साफ किया है कि घोषित परिणाम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, क्योंकि परिणाम उम्मीदवार की वास्तविक ओएमआर शीट के आधार पर तैयार किया गया है।
छात्र व अभिभावक ध्यान रखें
ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक बार फिर नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वह परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बिना किसी आधआर के दावों या तस्वीरों से भ्रमित न हों।
![]()
आदित्य सिंहauthor
आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article