आते ही छा जाएगा OnePlus 16; 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरे के साथ आ रहा धांसू फोन, देखें लॉन्च डिटेल
Sep 09, 2026 07:30 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

OnePlus 16 पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि यह फोन अक्टूबर में चीन में लॉन्च होने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन 9000mAh बैटरी और 200 मेगापिक्सेल कैमरे के साथ आ रहा है और इसमें 185 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा।

चर्चा है कि OnePlus 16 200-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 50-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड कैमरे के साथ आएगा।
OnePlus अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है और अफवाहों के अनुसार, इस फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी और 200 मेदापिक्सेल का दमदार कैमरा होगा। OnePlus 15 की 7300mAh बैटरी के मुकाबले इसे एक बड़ी बढ़त माना जा सकता है और इससे वनप्लस 16 फ्लैगशिप फोन की कैटेगरी में बैटरी कैपेसिटी के मामले में सबसे आगे हो जाएगा। इसके अलावा, ऐसा लगता है कि वनप्लस, ओप्पो द्वारा डिजाइन की गई एक ऐसी चिप का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है जिसे कम-वोल्टेज डिस्चार्ज को संभालने के लिए बनाया गया है, जिससे बैटरी लाइफ में काफी सुधार देखने को मिल सकता है।
वनप्लस 16 में 9000mAh की बैटरी
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 185 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट होने की चर्चा है। वनप्लस 15 की 165 हर्ट्ज लिमिट को देखते हुए इसे काफी प्रभावशाली अपग्रेड माना जा सकता है। इसे सब कुछ बेहद स्मूद हो जाएगा, खासकर उन गेमर्स के लिए जो तेज, फ्यूइड एनिमेशन पसंद करते हैं। रिपोर्ट में 6.78-इंच बीओई ओरिएंटल स्क्रीन 4.0 के बारे भी बताया गया है, जो संभवतः X4 ल्यूमिनसेंट मटेरियल का उपयोग कर रहा है, हालांकि, खुद वनप्लस ने अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।
दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
इसके अंदर क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो प्रोसेसर होने की उम्मीद है। हालांकि, रैम और स्टोरेज के बारे में अभी कोई साफ जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि परफॉर्मेंस में जबर्दस्त सुधार होगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, इसके चीनी वर्जन में कलरओएस 17 होने की उम्मीद है।
फोटोग्राफी
कहा जा रहा है कि कैमरा सिस्टम में भी काफी सुधार किया गया है। चर्चा है कि कंपनी 200-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 50-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा लाएगी। सामने की तरफ, आपको सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50-मेगापिक्सेल का कैमरा मिलेगा। कुल मिलाकर, यह फोटोग्राफी के मामले में एक पावरहाउस साबित हो सकता है।
कीमत और उपलब्धता
लॉन्च की जानकारी के बारे में वनप्लस ने अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है, लेकिन सभी हिंट इसके चीन में अक्टूबर में लॉन्च होने की ओर इशारा कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि इसकी शुरुआती कीमत 4,999 युआन (लगभग 71,000 रुपये) होगी, लेकिन दूसरे देशों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
लॉन्च के बारे में लीक
अगर ये लीक सच साबित होते हैं, तो वनप्लस 16 सिर्फ एक अपडेट नहीं, बल्कि OnePlus 15 के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड होगा, खासकर इसकी जबर्दस्त बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और बेहतरीन कैमरा हार्डवेयर की वजह से। फिर भी, जब तक वनप्लस इसे आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं करता, तब तक इन स्पेसिफिकेशन्स पर पूरी तरह भरोसा न करें।