OPPO के ये 5 फोन ₹20 हजार से कम में, 5G से 50MP कैमरे तक मिलेंगे धांसू फीचर्स
16

Image Credit : chatgpt.com
Oppo Smartphones Under 20000
मोबाइल खरीदते वक्त लोग सबसे ज्यादा, कैमरा, स्टोरेज और दमदार बैटरी का ध्यान रखते हैं। अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं और बजट पंद्रह हजार रुपए तक है तो यह फोटो गैलरी आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं 5 Oppo Phone की लिस्ट, जिनमें 50MP तक का कैमरा, 120hz डिस्प्ले और 45W जैसी फास्ट चार्जिंग मिलती है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
26
Image Credit : Flipkart.com
OPPO A78 5G
कैमरे के साथ गुड मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस चाहिए तो आप इस मोबाइल को विकल्प बना सकते हैं। यहां पर 50MP रियर और 8MP सेल्फी कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। जबकि 5000mAH खकी बैटरी और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स इसे और भी खास बनाते हैं। यह ₹18,717 की रेंज में आता है। स्टोरेज बढ़ने पर कीमतें और भी हाई हो सकती हैं
36
Image Credit : Flipkart.com
OPPO A58
यह फोन 4G है, जहां पर 50Mp+2MP का बैक कैमरा के साथ 8MP सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत 6.72 इंच की FHD डिस्प्ले है। अगर आप बड़ी डिस्प्ले की चाहत रखते हैं तो यह फोन चुना जा सकता है। यह फ्लिपकार्ट पर ₹15,499 में लिस्टेड है।
46
Image Credit : Flipkart.com
OPPO K12x 5G
अगर आप ऐसा मोबाइल चाहते हैं तो मजबूत बॉडी संग आता हो तो K12X5G काम आसान कर सकता है। फ्लिपकार्ट पर यह ₹16,999 में उपलब्ध है।
फीचर्स
- 32MP प्राइमरी कैमरा
- 2MP डेप्थ कैमरा
- 8MP सेल्फी कैमरा
- Dimensity 6300 प्रोसेसर
- 5100mAH बैटरी सेटअप
- 45w चार्जिंग सपोर्ट
- MIL, STD-810, IP54, Splash टच जैसे फीचर्स
56
Image Credit : Flipkart.com
OPPO A3 5G
अगर आप बिना एक्सट्रा कैमरा सेंसर के 50MP कैमरा सेटअप चाहते हैं तो इसे चुनना बेस्ट रहेगा। यह स्मार्टफोन 50MP के सिंगल रियर कैमरा, 5MP सेल्फी कैमरा, Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5100mAH बैटरी संग आता है। प्राइस की बात करें तो फ्लिपकार्ट से बेस वेरिएंट ₹14,999 में खरीदा जा सकता है।
66
Image Credit : Flipkart.com
Oppo K13x 5G Price
20000 रू. के अंदर बजट में ओप्पो का K13X5G सबसे सूटेबल विकल्प है। अगर आप कैमरा, बैटरी और 5G का संतुलित पैकेज चाहते हैं तो इसे विकल्प बनाना बेहतर रहेगा। फ्लिपकार्ट पर 128GB+6GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रु. है।
फीचर्स
- 50MP कैमरा सेटअप
- 2MP डेप्थ सेंसर
- 8MP सेल्फी कैमरा
- Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर
- 6000mAH बैटरी
- 45W फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट
- 120hz डिस्प्ले विद IP65 रेटिंग
डिस्क्लेमर- ऊपरी दी गई स्मार्टफोन की जानकारी और कीमतें फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर है। समय-समय पर वेरिएंट और अन्य कारणों से कीमतों में बदलाव हो सकता है। खरीददारी से पहले फोन के लेटेस्ट कीमत और उपलब्ध ऑफर जरूर चेक करें।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।