Oppo A7 Pro Max जल्द होगा लॉन्च: मिलेगी 10,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग, टीजर हुआ लाइव - Haribhoomi

Oppo A7 Pro Max को लॉन्च से पहले आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है। स्मार्टफोन में 10,000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 5, 120Hz OLED डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Oppo A7 Pro Max Launch Teased

Oppo A7 Pro Max जल्द होगा लॉन्च: मिलेगी 10,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग, टीजर हुआ लाइव।

  • Published: 28 Jul 2026, 10:29 AM IST
  • Last Updated: 28 Jul 2026, 10:29 AM IST

Oppo ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo A7 Pro Max को लॉन्च से पहले आधिकारिक तौर पर टीज़ कर दिया है। कंपनी ने पहली बार इस फोन की झलक साझा करते हुए पुष्टि की है कि इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इतनी बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करता है और यह उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो बार-बार फोन चार्ज करने से बचना चाहते हैं। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन चीन में इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है, जिससे साफ है कि फोन जल्द ही बाजार में दस्तक देने वाला है।

Oppo A7 Pro Max के फीचर्स को किया टीज 
Oppo ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक टीज़र पोस्ट के जरिए बताया कि Oppo A7 Pro Max में 10,000mAh की सिंगल-सेल बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक इस बैटरी की रेटेड क्षमता 9,700mAh है। Oppo का दावा है कि यह बैटरी सामान्य उपयोग और तय टेस्टिंग कंडीशंस में 1,500 चार्जिंग साइकल पूरे करने के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रख सकती है। इसका मतलब है कि लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी बैटरी की परफॉर्मेंस में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी।

पहली तस्वीर में दिखा शानदार डिजाइन
कंपनी द्वारा जारी किए गए टीज़र में Oppo A7 Pro Max का रियर डिजाइन भी सामने आया है। फोन को लाइट ब्लू कलर में दिखाया गया है, जिसमें पीछे की तरफ हल्का उभरा हुआ आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल में दो बड़े गोल कैमरा रिंग्स वर्टिकल पोजिशन में मौजूद हैं, जबकि उनके साथ दो छोटे सर्कुलर कटआउट भी दिखाई देते हैं। LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल से अलग दाईं ओर लगाया गया है, जिसके पास "Power Flash" की ब्रांडिंग भी देखने को मिलती है। वहीं फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं।

लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग
हालांकि Oppo ने अभी तक Oppo A7 Pro Max की आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने चीन में इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक Oppo China के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के अलावा JD.com, Tmall, Douyin, Kuaishou और Pinduoduo जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से भी इस स्मार्टफोन को प्री-बुक कर सकते हैं।

इससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में कंपनी इसकी लॉन्च डेट और कीमत की भी घोषणा कर सकती है।

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर में मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए यह डिस्प्ले काफी आकर्षक माना जा रहा है।

इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी संभावना है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम कर सकता है।

Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा फोन
हाल ही में Oppo A7 Pro Max को Geekbench पर भी देखा गया था। बेंचमार्क लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन का परीक्षण 12GB RAM वेरिएंट के साथ किया गया था। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो यह डिवाइस 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के विकल्प में लॉन्च किया जा सकता है। इससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप भी होगा दमदार
कैमरा विभाग में भी Oppo A7 Pro Max से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है, जो हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग का अनुभव देगा।

80W फास्ट चार्जिंग और स्लिम डिजाइन
लीक्स के मुताबिक Oppo A7 Pro Max में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई केवल 8.47mm हो सकती है। वहीं इसका वजन करीब 226 ग्राम बताया जा रहा है।