OTT पर मौजूद ये 5 सस्पेंस थ्रिलर के क्लाइमैक्स घुमा देंगे आपका दिमाग, एक की कहानी देख सिहर जाती है रूह - asur to bhay and the family man these 5 must watch web series on ott has spine chilling climax

क्या आपको भी ऐसी सीरीज पसंद हैं जिनकी कहानियां क्लाइमैक्स तक आपको बांधे रखती हैं? और ऐसा क्लाईमैक्स ऐसा जो लंबे वक्त तक आप भूल पाएं। तो आइए देखते हैं ...और पढ़ें

ओटीटी की ये 5 वेब सीरीज हैं मस्ट वॉच

ओटीटी की ये 5 वेब सीरीज हैं मस्ट वॉच

HighLights

  1. ओटीटी की ये 5 वेब सीरीज हैं मस्ट वॉच

  2. दिमाग घुमाने वाले हैं सीरीज के क्लाइमैक्स

  3. एक की तो कहानी ही है रोंगटे खड़े करने वाली

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सीरीज तो हम कई देखते हैं लेकिन हमारे दिलो-दिमाग असर छोड़ने वाली ज्यादातर वो उन सीरीज की कहानियां होती हैं जिनका क्लाइमैक्स तगड़ा होता है-खासकर क्राइम थ्रिलर या सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज का। क्योंकि ऐसी सीरीज की पूरी कहानी दर्शकों को बांधे रखती है और आखिर तक दर्शक जानने के लिए बेकरार रहता है कि आखिर इसका अंत क्या होगा?

कुछ ऐसी सीरीज आज हम आपके लिए लेकर आए हैं जिनकी कहानी तो जबरदस्त है ही साथ ही क्लाइमैक्स भी होश उड़ाने वाले हैं। OTT पर मौजूद ये 5 वेब सीरीज हैं जो आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें- 7 एपिसोड वाली नई वेब सीरीज OTT पर बनी टॉपर, मस्ट वॉच निकली सरकारी स्कूली-ड्रामा थ्रिलर

असुर (Asur)

'असुर' एक भारतीय साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज (Psychological Crime Thriller) है, जिसमें फोरेंसिक साइंस और प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं का मेल दिखाया गया है। इसकी कहानी शुभ नाम के एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द के घूमती है जो धार्मिक दर्शन का इस्तेमाल करके CBI अधिकारियों को चूहे-बिल्ली के जानलेवा खेल में फंसाता है। फिल्म में अरशद वारसी, वरुण सोबती और गौरव अरोरा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।

bhay (1)

द फैमिली मैन (The Family Man)

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) स्टारर द फैमिली भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक है। क्राइम थ्रिलर होने के बावजूद सीरीज में कॉमेडी और ड्रामा का गजब का मेल है। इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है।

bhay (2)

सीरीज की खासियत हल्के फुल्के कॉन्सेप्ट के साथ गंभीर मुद्दे उठाना है। दूसरे सीजन में मनोज बाजपेयी के किरदार श्रीकांत तिवारी के सामने सामंथा रुथ प्रभु और तीसरे सीजन में जयदीप अहलावत होते हैं।

भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री (Bhay: The Gaurav Tiwari Mystery)

अगर आप हॉरर और मिस्ट्री जॉनर पसंद करते हैं तो यह सीरीज आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। 8 एपिसोड की बायोग्राफिकल हॉरर-थ्रिलर सीरीज भारत के पहले सर्टिफाइड पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी पर आधारित है जो उनकी 2016 में हुई रहस्यमयी मौत की जांच करती है।

bhay

इस सीरीज के कई सीन रोंगटे खड़े करने वाले हैं और हर एक एपिसोड दहशत से भरा हुआ है।

द दिल्ली क्राइम (The Delhi Crime)

सच्ची घटनाओं पर आधारित इस सीरीज के भी तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों ही हिट रहे हैं। 'दिल्ली क्राइम' एक भारतीय पुलिस प्रोसीजरल क्राइम ड्रामा टेलीविन सीरीज है, जिसे रिची मेहता ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में शेफाली शाह, रसिका दुगल, आदिल हुसैन और राजेश तैलंग मुख्य भूमिकाओं में हैं।

bhay (4)

इसका पहला सीजन 2012 के दिल्ली गैंग रेप की घटना के बाद की कहानी पर आधारित है। दूसरा सीजन 'चड्डी बनियान गैंग' पर और तीसरा सीजन मानव तस्करी पर आधारित है और यह 2012 के 'बेबी फलक' केस से प्रेरित है।

पाताल लोक (Paatal Lok)

'पाताल लोक' अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध एक डार्क इंडियन क्राइम थ्रिलर है। यह कहानी हाथी राम चौधरी नाम के एक थके-हारे पुलिस वाले की है, जो एक मशहूर टीवी न्यूज एंकर की हत्या की नाकाम कोशिश की जांच करता है। यह शो समाज की गहरी समस्याओं, भ्रष्टाचार और समाज के छिपे हुए आपराधिक पहलू को दिखाता है।