OTT Release This Week: 'रक्तांचल सीजन 3' से 'मर्डर 101' तक, इस हफ्ते रिलीज की कतार में ये फिल्में और सीरीज
OTT Release This Week: हर बार की तरह इस हफ्ते भी आपको ओटीटी पर मनोरंजन का महा-धमाका देखने को मिलेगा. 13 से 19 जुलाई के बीच ये फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं.
OTT Release This Week: हर बार की तरह इस हफ्ते भी आपको ओटीटी पर मनोरंजन का महा-धमाका देखने को मिलेगा. 13 से 19 जुलाई के बीच ये फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/14/ott-release-2-2026-07-14-16-05-15.jpg)
Photograph: (Prime Video/MX Player)
OTT Release This Week: अगर आप हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का इंतजार करते हैं, तो 13 से 19 जुलाई का ये वीक आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है. इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर क्राइम, थ्रिलर, रोमांस, सोशल ड्रामा और इंटरनेशनल कंटेंट देखने को मिलेंगे. एक तरफ लंबे इंतजार के बाद 'रक्तांचल सीजन 3' धमाकेदार वापसी कर रहा है, तो दूसरी ओर के.सी. बोकाडिया की सोशल ड्रामा फिल्म 'तीसरी बेगम' भी डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है. तो चलिए जानते हैं, इसे पूरे हफ्ते क्या-क्या रिलीज होगा.
रक्तांचल सीजन 3 (Raktanchal 3)
पूर्वांचल के अपराध और राजनीति की दुनिया पर बेस्ड क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'रक्तांचल' का तीसरा सीजन इस हफ्ते रिलीज होने जा रहा है. रितम श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस क्राइम सीरीज को पिछले सीजन की तरह, दर्शक इस सीरीज. को बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में देख सकते हैं. ये 16 जुलाई 2026 से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी.
सेकंड लव (Second Love)
अब डेटिंग रियलिटी शो में तमिल इंडस्ट्री की भी एंट्री होने वाली है. 'बाहुबली' फिल्म की एक्ट्रेस राम्या कृष्णन रियलिटी डेटिंग शो सेकंड लव लेकर आ रही है, जिसमें 30 की उम्र वाले 12 ऐसे सिंगल लोग शामिल हैं जिनका दिल पहले टूट चुका है. शो में ये लोग एक विला में एक साथ आएंगे और प्यार को एक और मौका देंगे. ये 13 जुलाई से जियो हॉस्टार पर स्ट्रीम हो गया है.
मर्डर 101 (Murder 101)
अमेरिका के मशहूर 'रेडहेड मर्डर्स' केस पर बेस्ड ट्रू-क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज मर्डर 101 भी इस हफ्ते देखने को मिलेगी. ये सीरीज टेनेसी के एक हाई स्कूल की सोशियोलॉजी क्लास की कहानी दिखाती है, जहां स्टूडेंट्स टीचर एलेक्स कैंपबेल की देखरेख में उन मर्डर्स को सुलझाने की कोशिश करते हैं. इस सीरीज को भी आप 13 जुलाई से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Explainer: कौन हैं '3 Idiots' के असली फुंसुक वांगड़ू? क्या सच में Rancho बनकर गए थे कॉलेज, जानिए पूरी सच्चाई
तीसरी बेगम (Teesri Begum)
तीसरी बेगम फिल्म भी इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी. ये फिल्म महिलाओं के सम्मान और महिला सशक्तिकरण जैसे गंभीर मुद्दों को उठाती है. के.सी. बोकाडिया द्वारा लिखित, निर्देशित और प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को 18 जुलाई 2026 से 'वेव्स' प्लेटफॉर्म पर फ्री में देखा जा सकता है.
राइड ऑर डाई (Ride or Die)
'राइड ऑर डाई' एक एक्शन-कॉमेडी सीरीज है जिसमें हैना वाडिंगहम और ऑक्टेविया स्पेंसर लीड रोल में नजर आएंगे. इसकी कहानी दो सबसे अच्छी दोस्तों के बारे में है, जिनकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उनमें से एक के इंटरनेशनल हत्यारा होने का पता चलता है. इस सीरीज को 15 जुलाई से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.
द हॉक (The Hawk)
इस हफ्ते कॉमेडी में एक और कंटेंट देखने को मिलने वाला है. कॉमेडी सीरीज द हॉक भी इस वीक रिलीज होगी. इसमें विल फेरेल लॉनी हॉकिन्स का रोल प्ले करते दिखेंगे. सीरीज में देखने को मिलेगा की कैसे एक उम्रदराज प्रोफेशनल गोल्फर पना पुराना जादू वापस पाने और गोल्फ का ग्रैंड स्लैम पूरा करने की कोशिश करता है. इस आप 16 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.
ये भी पढ़ें- वर्जिन हैं शिवांगी जोशी? लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे ने किया दावा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस