OTT Release This Week: 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर देखें ये फिल्में-सीरीज

OTT Release This Week: हर हफ्ते की तरह इस बार भी  OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त धमाका होने वाला है.  अगर आप वीकेंड पर घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि इस पूरे हफ्ते क्राइम-थ्रिलर से लेकर सस्पेंस, हॉरर, रोमांस और फैमिली ड्रामा तक कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. तो जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में-सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में शामिल होने वाली हैं और इन्हें आप कहां देखेंगे.

मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe)

लिस्ट में सबसे पहला नाम है विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना स्टारर सीरीज मुसाफिर कैफे का. इसकी कहानी दिव्या प्रकाश दुबे की बेस्ट-सेलिंग हिंदी नॉवेल मुसाफिर कैफे पर बेस्ड है. इसकी कहानी कई टाइमलाइन में चलती है और इसमें चंदर (मैसी) की कहानी दिखाई गई है, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और जिसकी जिंदगी दो अलग-अलग महिलाओं, सुधा और प्रीति, से जुड जाती है. इसके एपिसोड 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होंगे.

पल्लीचट्टम्बी (Pallichattambi)

पल्लीचट्टम्बी मलयालम फिल्म है, जो अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं, अब फिल्म ओटीटी पर आने वाली है. इसकी कहानी 1950 के दशक के आखिर में केरल में हुए उथल-पुथल भरे 'विमोचन समरम' के दौर पर आधारित है. इसमें कायाडू लोहार, पृथ्वीराज सुकुमारन और डिजो जोस एंटनी ने अहम रोल प्ले किया है. ये 24 जुलाई से सोनी लिव पर देख सकेंगे.

आदर्श बाल विद्यालय (Adarsh Baal Vidyalaya)

वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' एक  'स्लाइस-ऑफ-लाइफ' ड्रामा है. इसमें के मेनन, नवीन कस्तूरिया, अर्चना पूरन सिंह और प्रसन्ना बिष्ट अहम रोल में हैं.  इसकी कहानी दिल्ली के एक खराब हालत वाले सरकारी स्कूल की है, जो स्कूल की टीम को कैम्ब्रिज की पूरी तरह से स्पॉन्सर्ड ट्रिप पर ले जाने की कोशिश करते हैं. ये सीरीज भी 24 जुलाई को स्ट्रीम होगी. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे.

ये भी पढ़ें- कौन हैं साहिबा बाली? जिनके संग हो रही अर्जुन कपूर की अफेयर की चर्चा, एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

द बीयर सीजन 5 (The Bear)

अमेरिकी कॉमेडी ड्रामा फेमस सीरीज द बीयर का नया सीजन भी इस हफ्ते स्ट्रीम होगा. इस बार शो में कार्मी बर्जेंटो के किरदार में जेरेमी एलन व्हाइट ने वापसी की है. कार्मी न्यूयॉर्क शहर के अवॉर्ड विनिंग शेफ होते हैं। आप देखेंगे कि अपने भाई की सैंडविच की दुकान को चलाने के लिए कार्मी शिकागो लौटेंगे. ये सीरीज जियो हॉटस्टार पर 24 जुलाई से स्ट्रीम होगी.

72 आवर्स (72 Hours)

72 आवर्स एक कॉमेडी फिल्म है. जिसमें  40 साल का एग्जीक्यूटिव गलती से 20-25 साल के युवाओं के साथ चैट ग्रुप में शामिल हो जाता है. इसके बाद, वो उनके साथ तीन दिन की जबरदस्त बैचलर पार्टी में जाकर अपने लड़खड़ाते करियर को बचाने की उम्मीद करता है. ये कॉमेडी फिल्म 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसमें केविन हार्ट, मार्सेलो हर्नांडेज, मेसन गुडिंग, कैम पैटरसन, बेन मार्शल जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.

रैनसम कैन्यन सीजन 2 (Ransom Canyon 2)

रैनसम कैन्यन एक ड्रामा है जो टेक्सास के तीन रैंचिंग परिवारों और अलग-अलग जनरेशन की पॉलिटिक्स को दिखाता है. इन सभी का इतिहास आपस में जुड़ा हुआ है और मामला और भी उलझता जाता है. सीजन 2 में किरदारों के बीच और भी नए संबंध सामने आते हैं. इस नए सीजन को आप 23 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 'इतना मेरा बाप चुम्मी नहीं करता मुझे...', राम कपूर ने श्रेया कालरा को किया Kiss, भड़कर बोलीं, 'थू है, तीन बार थू है'